{"_id":"6125581b8ebc3e79ca1fb636","slug":"father-dead-who-killed-his-daughter-meerut-news-mrt5531954144","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी ने ईद के दिन पत्नी-बेटी पर किए थे चाकू से ताबड़तोड़ वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी ने ईद के दिन पत्नी-बेटी पर किए थे चाकू से ताबड़तोड़ वार
Wed, 25 Aug 2021 02:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:57 PM IST
सार
एक व्यक्ति ने डिप्रेशन के चलते बकरीद के दिन बेटी और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया था। हमलावर ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया था। मंगलवार रात हमलावर पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
चाकू
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद में बेटी और पत्नी पर चाकू से हमला करने वाले घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले बेटी की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
ये है मामला
एक व्यक्ति ने डिप्रेशन के चलते बकरीद के दिन बेटी और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया था। हमलावर ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया था। मंगलवार रात हमलावर पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
इस्लामाबाद निवासी जुनैद लॉकडाउन में कारोबार ठप होने से कर्ज में डूब गया था। परिवार में कलह रहने लगी थी। इसी के चलते वह डिप्रेशन में चला गया। परिजन उसका इलाज करा रहे थे। 20 जुलाई को बकरीद पर जुनैद ने अपनी सात वर्षीय बेटी जरनैल व पत्नी रेशमा पर छुरी से ताबड़तोड़ वार कर दिए थे।
विज्ञापन
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे जुनैद के परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही तीनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान जुनैद की बेटी जरनैल की मौत हो गई थी। घायल हमलावर जुनैद का आनंद अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार रात जुनैद की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।