फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father and daughter attacked and injured for protesting against theft

Meerut News: चोरी का विरोध करने पर पिता-पुत्री पर हमला, घायल

Tue, 11 Nov 2025 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Father and daughter attacked and injured for protesting against theft
पड़ोसियों ने हमले की वीडियो बनाकर की वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। रुहासा गांव निवासी आरिफ के घर में सोमवार देर रात गांव का ही एक ग्रामीण युवक अपने साथी के साथ घुस आया। आहट होने पर वह जाग गए और चोरी करने की नीयत से घर में घुसे युवक भागने लगे। उन्होंने विरोध जताया तो युवक अपने साथ अन्य ग्रामीणों को लेकर पहुंचा और लाठी डंडों से हमला कर पिता-पुत्री को घायल कर दिया। पड़ोसियों ने हमले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़ित ने दौराला थाने में तहरीर दी है।

आरिफ ने तहरीर में बताया कि गांव निवासी एक युवक अपने अज्ञात साथी के साथ घर के ऊपरी हिस्से में घुस आया। आहट होने पर वह पहुंचा तो दोनों सामान छोड़कर भाग गए। बताया कि उन्होंने एक युवक को पहचान लिया और उसके पिता से शिकायत की। इस पर युवक अपने साथ 20-25 ग्रामीणों को लेकर उसके घर पहुंचा। आरोपियों ने दरवाजा तोड़ दिया और लाठी-डंडों से हमला किया। बीचबचाव में आई बेटी के साथ भी मारपीट की। हमले में पिता-पुत्री घायल हो गए। मंगलवार को थाने पहुंचे पीड़ित ने सुरक्षा की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed