फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fastag closed for 3 hours, toll charged in cash

मंगलवार को टोल पर रहा जाम, जूझते रहे यात्री

Wed, 25 Dec 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Fastag closed for 3 hours, toll charged in cash
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर मंगलवार को यात्रियों को भीषण जाम से जूझना पड़ा। कैश लेन के अलावा इंटरनेट कनेक्टिविटी में समस्या होने के कारण फास्टैग लेन में भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। इस दौरान वाहन चालकों की टोलकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। वाहनों से कैश टोल वसूला गया। कनेक्टिविटी आने के बाद फास्टैग लेन में ट्रैफिक सामान्य हो सका, लेकिन कैश लेन में शाम तक वाहन चालक जाम से जूझते नजर आए।
विज्ञापन

दरअसल केंद्र सरकार ने बीते 15 दिसंबर से देशभर के सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया है। जिस दिन से यह व्यवस्था शुरू हुई है उसी दिन से टोल प्लाजा पर रोजाना जाम की समस्या बन रही है। इस समय सिवाया टोल प्लाजा पर आठ लेन में फास्टैग और चार लेन में कैश वाहनों के निकलने की व्यवस्था है। मंगलवार को कैश लेन में सुबह से ही वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई। हालांकि फास्टैग लेन में वाहन आराम से निकल रहे थे, लेकिन सुबह 9 बजे के करीब इंटरनेट सेवा बाधित हो गई, जिसके चलते स्थिति गड़बड़ा गई और फास्टैग सेंसर बंद हो गए। इसके चलते फास्टैग लेन में भी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान वाहन चालकों की टोलकर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। टोल प्लाजा के सुरक्षाधिकारी मनिन्दर विहान ने वाहन चालकों को समझा कर शांत किया। इसके बाद फास्टैग लगे वाहनों से भी हैंडिड मशीन के जरिये टोल लिया गया। करीब तीन घंटे तक फास्टैग पूरी तरह बंद रहा। 12 बजे के बाद कनेक्टिविटी आने पर फास्टैग सिस्टम शुरू हुआ। इस दौरान टोलकर्मी जाम खुलवाने में जुटे रहे। उधर कैश लेन में वाहनों का अधिक दबाव होने के कारण दिनभर जाम से निजात नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

कुछ देर के लिए व्यवस्था हुई थी प्रभावित
मंगलवार को इंटरनेट गड़बड़ी के कारण कुछ देर के लिए फास्टैग व्यवस्था प्रभावित हुई थी। कुछ देर बाद ही सब सामान्य हो गया था। कैश लेन में थोड़ी समस्या है। लोगों को फास्टैग बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। टोल प्लाजा पर भी फास्टैग बनाए जा रहे हैं। धीरे-धीरे व्यवस्था ठीक हो जाएगी। - श्रीधर नारायण, डायरेक्टर, वेस्टर्न यूपी टोलवे कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed