सरधना। तहसील मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को संपूूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ ईशा दुहन, एडीएम वित्त, एसपी देहात अविनाश पांडेय, एसडीएम अमित कुमार भारतीय, तहसीलदार अवनीश कुमार, सीओ पंकज सिंह के द्वारा लोगों की जन समस्याओं को सुना गया। साथ ही संबधित अधिकारियों को निस्तारण के लिये निर्देशित किया। संपूर्ण समाधान में आई 92 शिकायतों में 2 का मौके पर निस्तारण किया गया। पेंडिंग 13 में 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
इस मौके पर सुरेश निवासी भूनि ने ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। भामौरी निवासी अजय उर्फ सोनू ने ग्राम पंचायत की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। बहादरपुर निवासी महिला निर्मला ने अपने प्लाट की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिये जाने की शिकायत की ओर भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। नंगली आजड़ निवासी तिलकराम ने सरकारी चकरोड की भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग की। वहीं, सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के द्वारा अश्लील फोटो के संबंध में युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भूषण निवासी भामौरी, पांचली बुजुर्ग निवासी महक सिंह, बालेश, राजसिंह अटेरना निवासी राकेश, दिनेश, बूटी सिंह निवासी मुल्हैडा आदि ने अपनी शिकायतों के समाधान की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने संबधित विभागों के अधिकारियों को समस्या के निस्तारण के लिये निर्देशित किया।