फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers to tie cattle on expressway on July 18

18 जुलाई को एक्सप्रेसवे पर पशु बांधेंगे किसान

Thu, 16 Jul 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers to tie cattle on expressway on July 18
18 जुलाई को एक्सप्रेसवे पर पशु बांधेंगे किसान
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य पर संकट बढ़ता जा रहा है। एक समान मुआवजे के लिए किसानों का विरोध जारी है। उन्होंने 18 जुलाई को एक्सप्रेसवे पर पशु बांधने की चेतावनी प्रशासन को दी है। वहीं, बारिश के कारण भी काम प्रभावित हो रहा है।
परिवहन मंत्री से मुलाकात न कराने पर बुधवार को किसानों ने एसडीएम गाजियाबाद के कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। बुधवार को किसानो ने भोजपुर में एक्सप्रेसवे पर चल रहे काम को रोकने का प्रयास किया। किसानों ने कहा कि जब तक परिवहन मंत्री के साथ वार्ता नही कराई जाएगी। विरोध जारी रहेगा। किसान नेता सतीश राठी और सपा नेता पवन गुर्जर ने बताया कि अब मुरादाबाद के जगह भोजपुर में धरना दिया जाएगा। प्रशासन ने 17 जुलाई को किसानों को बैठक का आश्वासन दिया है। अगर मीटिंग नहीं होती है तो 18 से किसान अपने अपने गांव के सामने पशुओं को हाईवे पर बांधेंगे। धरने में महबूब सोलना, हाजी जनेद काशी, निशांत भड़ाना, प्रखर जाट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तेज बारिश से एक्सप्रेसवे पर जलभराव
बुधवार को परतापुर इलाके में तेज बारिश से टोल प्लाजा तक जलभराव हो गया। इसके चलते काम बंद करना पड़ा। कार्यदायी संस्था जीआर इंफ़्रा के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज बैरवा ने बताया कि सुबह के समय टोल प्लाजा पर काम हो रहा था, दो घंटे की बारिश से जलभराव हो गया। इससे मिट्टी लेवलिंग के कार्य में बाधा आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed