फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers staged a sit-in protest at Kinauni mill for outstanding sugarcane payment

Meerut News: बकाया गन्ना भुगतान के लिए किनौनी मिल पर किसानों ने दिया धरना

Sun, 12 Jan 2025 08:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 08:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in protest at Kinauni mill for outstanding sugarcane payment
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी पर बकाया गन्ना भुगतान को लेकर ज्ञापन देते गुरूनाम सिंह चढृूनी। संवा
रोहटा। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बजाज शुगर मिल पर बकाया गन्ना भुगतान को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं से मिल अधिकारियों ने वार्ता कर जल्द संज्ञान लेने का आश्वासन दिया। साथ ही मिल के दूषित पानी की निकासी का समाधान की मांग के लिए मिल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बजाज शुगर मिल किनौनी के मुख्य गेट पर आयोजित धरने में भाकियू चढ़ूनी गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढ़ूनी भी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से संगठित होने का आह्वान किया। किसानों की विभिन्न समस्याओं और चीनी मिल से निकलने वाले दूषित पानी की निकासी का निस्तारण कराने की मांग को लेकर किनौनी मिल पर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र किया जाए और गन्ना भुगतान करने की 14 दिन के अंदर व्यवस्था की जाए। साथ ही गन्ने का दाम 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए मांग रखी कि आसपास के गांव में शुगर मिल से निकलने वाले पानी की निकासी का जल्द समाधान किया जाए। दूषित पानी से किसानों की फसल नष्ट हो रही है। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढ़ूनी गुट व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आगामी 20 जनवरी से शुगर मिल गेट पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजाज शुगर मिल किनौनी के यूनिट हेड ने कहा कि सोमवार तक 22 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान संबंधित समितियों को भेज दिया जाएगा। नवंबर माह का बाकी भुगतान भी जल्द अदा किया जाएगा। धरने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह डागर, शकील चौधरी, विकास चौधरी, नफीस मेवाती, अब्दुल त्यागी, पुनीत खोकर, मनोज खारी, निखिल खेवाल, ललित चौधरी, शाह आलम, सिमरन, चमन प्रधान, दीपक जाखड़, अकबर शामिल रहे।

धरने में शामिल नहीं हुए क्षेत्रीय किसान
बजाज शुगर मिल किनौनी द्वारा बकाया भुगतान नहीं किए जाने पर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। धरने में मिल क्षेत्र के किसानों ने भाग नहीं लिया। ऐसे में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भी ज्यादा भीड़ नहीं जुट सकी।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed