फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers' sit-in at Ganna Bhawan continues.

Meerut News: गन्ना भवन पर किसानों का धरना जारी

Tue, 22 Sep 2026 06:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers' sit-in at Ganna Bhawan continues.
मेरठ। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की ओर से पांडव नगर स्थित जिला गन्ना अधिकारी के यहां 17वें दिन भी धरना जारी रहा। किसान गन्ना मूल्य बकाया के ब्याज की मांग कर रहे है। किसानों का कितना ब्याज निकल रहा है, इसकी जानकारी भी अधिकारियों से मांगी जा रही है। मंगलवार को धरने की अध्यक्षता चौधरी गिरिराज सिंह ने की। संचालन प्रमोद तंवर ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रधान ने किसानों को अवगत कराया कि अपने फॉर्म जल्द से जल्द भरवा कर जमा कर दें और रिसीव कॉपी किसान भाई अपने पास रखें। इस दौरान धरने पर पहुंचे किसानो ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से 11 अक्टूबर को कमिश्नरी के सामने एक महापंचायत भी रखी गई थी लेकिन अभी तक जिला प्रशासन ने इसकी सहमति नहीं दी है। धरने में रामवीर सिंह, पवन त्यागी महादेव, राजवीर यादव, धीरेंद्र आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed