फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers' protest gets support from Rashtriya Veer Gurjar Sena

Meerut News: किसानों के धरने को मिला राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना का समर्थन

Sat, 03 Jan 2026 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers' protest gets support from Rashtriya Veer Gurjar Sena
मेरठ। किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित बीएनजी कॉलेज के समीप गंगानगर एक्सटेंशन योजना की भूमि पर मेडा के कब्जे के विरोध में धरने पर बैठे किसानों को राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना का समर्थन मिला है। राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय सचिव गौरव गुर्जर ने बताया कि मेडा बिना मुआवजा दिए ही किसानों की खसरा नंबर 780, 781 और 782 की भूमि पर जबरन कब्जा ले रही है। जबकि 35 साल पूर्व किसानों को 30 रुपये गज देने की घोषणा की थी। किसानों को उनके खातों में कोई पैसा नहीं दिया गया।
विज्ञापन

भावनपुर थाना क्षेत्र के गंगानगर एक्सटेंशन योजना की भूमि पर 15 दिसंबर को मेडा की टीम ने किसानों की भूमि पर खड़ी फसल को बर्बाद करते हुए कब्जा किया था। इसके अगले रोज से ही किसान कब्जे के विरोध में धरने पर बैठे हैं। वहीं बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय सचिव गौरव गुर्जर काजीपुर अपने समर्थकों के साथ धरने में शामिल हुए।किसानों को बिना मुआवजा दिए मेरठ विकास प्राधिकरण तानाशाही करते हुए अंग्रेजों वाली नीति अपना रही है। किसानों को आज के रेट से भूमि का मुआवजा देना पड़ेगा।
विज्ञापन

मेडा की टीम दोबारा से कब्जा लेने की तैयारी कर रही है। अगर मेडा ने ऐसा किया तो वह अपने समर्थकों के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि उनका हक नहीं मिला तो वह हर संभव लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। राष्ट्रीय सचिव गौरव गुर्जर काजीपुर ने बताया कि वह सोमवार को अपने किसानों के साथ कमिश्नर से मिलकर समस्या से अवगत कराएंगे। इस मौके पर हाजी अमीर, शेरा जाट, विशाल राजपूत, अनिकेत जाटव, सतपाल सिंह सहित अन्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed