फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmers of Faijabad gain the knowledge of sugercane

फैजाबाद के किसानों ने जानकारी हासिल की

Fri, 27 Sep 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
farmers of Faijabad gain the knowledge of sugercane
मुंडाली। केएम शुगर मिल फैजाबाद से आए कृषकों ने बृहस्पतिवार को नंगलामल शुगर मिल द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

केएम शुगर मिल, फैजाबाद से आए लगभग 100 कृषकों ने नंगलामल चीनी मिल द्वारा गन्ना विकास कार्यक्रम अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों पेर्यड रो, ट्रैंच विधि, ड्रिप इरिगेशन, गन्ने की बुवाई, सिंगल बड, टिशु कल्चर एवं कोको पीट से गन्ने की नर्सरी तैयार करने आदि की जानकारी प्राप्त की। नंगलामल चीनी मिल के विभागाध्यक्ष एलडी शर्मा द्वारा भ्रमण पर आए किसानों को गन्ने की उन्नत खेती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने गन्ना बुवाई का समय, गन्ने की लाइन की बीच की दूरी, सहफसली लेकर आय को बढ़ाने, गन्ना बुवाई की पुरानी तकनीक को छोड़कर नई वैज्ञानिक तकनीक अपनाने तथा यंत्रीकरण को बढ़ावा देने हेतु जागरूक किया।

सहायक महाप्रबंधक योगेंद्र सिंह ने कृषकों को बताया कि बहुत कम लागत पर गन्ना बीज नर्सरी कोको पीट विधि द्वारा तैयार कर गन्ना बुवाई करें। ड्रिप इरिगेशन अपनाकर अधिक उत्पादन प्राप्त करने हेतु विस्तृत चर्चा की जा रही है। केएम शुगर मिल फैजाबाद से आए कृषकों ने भ्रमण कर उपयोगी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed