फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers labor organization staged a sit-in protest at the Tehsil headquarters in Sardhana

फूटा गुस्सा: सरधना में तहसील मुख्यालय पर किसान मजदूर संगठन ने किया धरना प्रदर्शन, ये हैं मांगें

Thu, 02 Sep 2021 03:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Sep 2021 03:48 PM IST
सार

धरनारत किसानों का कहना है कि जिन किसानों की भूमि सोलर प्लांट के लिए खरीदी गई है, उनसे कम कीमत पर भूमि खरीदी गई है। किसानों को भूमि का उचित दाम नहीं दिया जाता, तब तक धरना जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन
Farmers labor organization staged a sit-in protest at the Tehsil headquarters in Sardhana
किसान मजदूर संगठन ने किया धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे सरधना में तहसील मुख्यालय पर किसान मजदूर संगठन के किसान कार्यकर्ताओं ने भूमि के उचित मुआवजे व अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। बताया गया कि किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता व किसान अक्खेपुर के जंगल स्थित सोलर प्लांट में गई भूमि के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें भूमि का उचित दाम दिया जाए।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अक्खेपुर के जंगल स्थित सोलर प्लांट में गई भूमि के मुआवजे को बढ़ाने की मांग को लेकर किसान मजूदर संगठन के आह्वान पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


आयोजित धरने में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूर्णसिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक उन किसानों की मांगों को नहीं माना जाता, तब तक वह धरना खत्म नहीं करेंगे। कहा कि जिन किसानों की भूमि सोलर प्लांट के लिए खरीदी गई है, उनसे कम कीमत पर भूमि खरीदी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों को भूमि का उचित दाम नहीं दिया जाता तब तक धरना जारी रखा जाएगा। वहीं धरने को समाजवादी पार्टी का भी समर्थन दिया गया था। आज सुबह सपा नेता अतुल प्रधान के भी धरने में पहुंचने की उम्मीद थी, हालांकि अतुल प्रधान धरने में शामिल नहीं हुए। 


बता दें कि इससे पहले सपा नेता अतुल प्रधान सोलर प्लांट के बाहर चल रहे धरने में कई बार शामिल हो चुके हैं। फिलहाल काफी समय से विवाद चला आ रहा है अमित समस्या का समाधान नहीं हो सका जिसको लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed