फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers demanded fair prices for milk.

Meerut News: किसानों ने की दूध के उचित दाम की मांग

Wed, 07 Oct 2026 07:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Farmers demanded fair prices for milk.
रोहटा। डालमपुर में दूध के उचित दाम की मांग को लेकर बैठक करते किसान। संवाद
- 10 अक्तूबर से दूधियों को दूध नहीं देने का निर्णय, डालमपुर में किसानों ने बैठक में लिया फैसला
विज्ञापन

- भैंस के दूध का 100 और गाय के दूध का 80 रुपये प्रति लीटर रेट तय
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव डालमपुर में बुधवार को किसानों की बैठक हुई। इसमें पशुपालन की बढ़ती लागत और दूध के कम दाम मिलने पर किसानों ने चिंता जताई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उचित मूल्य नहीं मिलने पर 10 अक्तूबर से किसान दूधियों को दूध नहीं देंगे। किसानों ने दूध के नए रेट निर्धारित करते हुए भैंस के दूध का मूल्य 100 रुपये और गाय के दूध का 80 रुपये प्रति लीटर तय किया।
किसानों ने कहा कि पशुओं के चारे, खल और अन्य आहार की कीमत लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद उन्हें दूध का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसानों के अनुसार, कई किसान रोजाना करीब 50 लीटर तक दूध दूधियों को कम कीमत पर देने के लिए मजबूर हैं। उनका आरोप है कि दूधिए यही दूध शहरों में अधिक कीमत पर बेचते हैं, जिससे किसानों को उनकी मेहनत और लागत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने कहा कि दूध के उचित दाम को लेकर हरियाणा की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी उचित मूल्य तय किए जाने की जरूरत है। किसानों ने निर्णय लिया कि मांग को लेकर गांव-गांव संपर्क अभियान चलाकर अन्य पशुपालक किसानों को भी जागरुक किया जाएगा। किसानों ने कहा कि 10 अक्तूबर से दूधियों को दूध नहीं दिया जाएगा। यह निर्णय उचित मूल्य की मांग को लेकर किया गया है। बैठक में विनोद प्रधान, फूल कुमार, सुशील कुमार उपाध्याय, हरिकिशन उर्फ पापे, कल्लू हरिजन, अक्षय पूनिया उर्फ कल्लू, जयवीर जाट, संजय फौजी उर्फ कल्लू, अंकित कश्यप, बबलू चौधरी, चौधरी पाटिल, सुबोध शर्मा, प्रदीप दहिया और सुशील कश्यप सहित क्षेत्र के किसान व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed