फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmers cutting the wheat crops due to weather, thrashing also working on

मौसम के चलते किसान गेहूं की कटाई जल्दी कर रहे, थ्रेसिंग भी है जारी

Mon, 20 Apr 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
farmers cutting the wheat crops due to weather, thrashing also working on
हस्तिनापुर में गेहूं की थ्रेसिंग करते किसान व मजदूर। - फोटो : MAWANA
मवाना। मौसम के मिजाज और लेबर का मेहनताना बढ़ने के कारण गेहूं की फसल ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, शनिवार रात बिगड़ने मौसम ने किसानों को परेशान कर दिया। हालांकि देहात कुछ स्थानों पर ज्यादा तो कुछ जगह कम बारिश हुअई। मवाना में हल्की बौछार हुई। जिससे गेहूं की फसल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। मौसम देख किसान फसलों को जल्द ही समेटने में लगे हैं। किसान चौहान चौक निवासी किसान विजयपाल सिंह ने बताया कि इस बार लेबर के मेहनताना में बढ़ोत्तरी हो गई है। जिसको किसी भी हाल में कम नहीं कर रहे हैं। पहले जहां 25 किलो गेहूं प्रति बीघा लेते थे, इस बार 34 किलो प्रति बीघा से कम नहीं ले रहे हैं। वहीं, बहसूमा क्षेत्र में बूंदाबांदी व तेज हवाओं ने किसानों को परेशान कर दिया। रविवार को कटाई की रफ्तार थोड़ी कम रही। हालांकि दोपहर में चटक धूप खिली तो गेहूं की कटाई तेजी से की गईं। आंधी के चलते बागवान आम के पेड़ो से बौर झड़ने की बात कह रहे हैं। दूसरी ओर हस्तिनापुर क्षेत्र में देररात हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा चली। किसानों के अनुसार दो दिनों से मौसम खराब है। जिसके चलते चिंता लगी है। रविवार सुबह से ही खेतों में थ्रेसिंग, रीपर और कंबाइन के साथ मजदूर भी गेहूं कटाई करते नजर आए। माछरा व मुंडाली क्षेत्र में तेज हवा से आम की फसल को नुकसान हुआ। बाग मालिक व ठेकेदार प्रदीप कुमार, रिफाकत, इस्लाम, रामवीर, आदि ने बताया कि बाग में स्प्रे कार्य चल रहा है। जिससे बीमारी ना लगे। हालांकि हवा से थोड़ा बौर टूटा है। वहीं, लोगों ने गेहूं की कटाई व थ्रेसिंग का कार्य जारी रखा।

सरधना क्षेत्र के छबडिया के जंगल में रविवार को खेतों में गेहूं की कटाई करते किसान

सरधना क्षेत्र के छबडिया के जंगल में रविवार को खेतों में गेहूं की कटाई करते किसान- फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed