{"_id":"5bdee0d6bdec2269663362e9","slug":"farmer-grew-five-feet-long-pumpkin-in-the-garden-without-chemical-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: किसान ने बिना दवाई के बगीचे में उगाई 5 फुट लंबी लौकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: किसान ने बिना दवाई के बगीचे में उगाई 5 फुट लंबी लौकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 04 Nov 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के गांव दूधाहेड़ी के किसान ने अपने बगीचे में पांच फुट लंबी तक की लौकी उगाई है। जिन्हें देखने के लिए आसपास से किसान और ग्रामीण आ रहे हैं।
विज्ञापन
गांव के किसान आनंद कुमार का गांव के बराबर में ही छह बीघा में आम और अमरूद का बाग है। उसने दो वर्ष पहले चारदीवारी कर घेर बना लिया। उसने घरेलू उपयोग के लिए कई तरह की सब्जी बो रखी हैं। बगीचे में लौकी भी बोई।
विज्ञापन
लौकी की बेल आम के वृक्षों पर चढ़ गई तथा उसकी लंबाई सामान्य से चार से पांच फीट तक लंबी हो गई। किसान का कहना है कि वह लौकी का बीज भोपा क्षेत्र के एक किसान के यहां से लाया था। उसने इनमें कोई खाद या दवाई भी नहीं डाली।
विज्ञापन
वहीं, क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह उन किसानों के लिए अच्छी खबर है, जो व्यवसायिक तौर पर लौकी की खेती करते हैं। एक-एक लौकी का वजन चार किलो तक है। इस किस्म की लौकी बोने से किसानों को अधिक उत्पादन मिलेगा। किसान आनंद कुमार का कहना है कि वह इस वर्ष लौकी का बीज भी तैयार करेगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/