फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer falls in canal while trying to escape monkey attack in Hastinapur, died due to drowns

मेरठ: हस्तिनापुर में बंदरों के हमले से बचने की कोशिश में नहर में गिरा किसान, डूबकर मौत

Tue, 17 Aug 2021 02:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Aug 2021 02:16 PM IST
सार

बंदरों से बचने के लिए किसान नहर की पटरी पर भागते समय पैर फिसलने से नहर में गिर गया। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के किसानों ने एक घंटा तलाश करने के बाद किसान का शव बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Farmer falls in canal while trying to escape monkey attack in Hastinapur, died due to drowns
किसान का फाइल फोटो व घटना के बाद शव तलाश करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में बंदरों से डरकर एक किसान की नहर में डूबकर मौत हो गई। किसान अपने परिवार के साथ पशुओं का चारा लेकर लौट रहा था। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसान को बचाने के लिए नहर में छलांग लगाई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद किसान का शव मिल सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हस्तिनापुर क्षेत्र में बंदरों के हमले से बचने की कोशिश में गंग नहर में गिरकर किसान की डूबकर मौत हो गई। लोधीपुर गंग नहर पटरी पर किसान सतीश (50), अपनी पत्नी सावित्री व पुत्र अंकित के साथ खेत पर चारा लेने जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान बंदरों के झुंड ने किसान पर हमला बोला दिया। बंदरों से बचने के लिए नहर की पटरी पर भागते समय पैर फिसलने से सतीश नहर में गिर गया।

पत्नी के शोर मचाने पर आसपास  के किसानों ने एक घंटा तलाश करने के बाद शहर झाल के समीप किसान का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने पंचनामा भर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed