फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer dies after sheet gets stuck in rotavator

Meerut News: रोटावेटर में चादर फंसने से किसान की मौत

Tue, 26 Nov 2024 07:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after sheet gets stuck in rotavator
लावड़। महल गांव निवासी किसान राहत रिजवी (50) की सोमवार को खेत की जुताई करने के दौरान चादर अचानक रोटावेटर में फंसने के कारण दम घुटने से मौत हो गई। किसान के परिजन खेत पर पहुंचे और शव घर ले आए। परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। महल गांव निवासी राहत रिजवी सोमवार को खेत में ट्रैक्टर में रोटावेटर जोड़कर जुताई करने गए थे। सुबह के समय ठंड होने के कारण उन्होंने गले में चादर डाल रखी थी। चादर खिसकते हुए रोटावेटर में जा फंसी, इस कारण उनका दम घुट गया और मौत हो गई। उनकी मौत की जानकारी मिलने पर बेटे खेत पर पहुंचे और शव को घर ले आए। इस हादसे से परिजनों व रिश्तेदारों में मातम छा गया। पत्नी व बच्चों का रोकर बुरा हाल है। सूचना पर घर पहुंचे पड़ोसियों व ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed