फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fans, a refrigerator, and other items stolen from Ayushman Arogya Mandir.

Meerut News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर से पंखे और फ्रिज व अन्य सामान चोरी

Sun, 20 Sep 2026 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Fans, a refrigerator, and other items stolen from Ayushman Arogya Mandir.
सरधना। मढ़ियाई गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चोरों ने ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पहुंचने पर हुई। उन्होंने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रूबी पुंडीर के अनुसार, 17 सितंबर को उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर ड्यूटी की थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद उन्होंने केंद्र के कमरों में ताला लगाया और घर चली गईं। अगले दिन 18 सितंबर की सुबह वह केंद्र पर पहुंचीं तो सभी ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर सामान की जांच करने पर चार पंखे, एक फ्रिज, इन्वर्टर, बैटरी और एक स्क्रीनिंग लाइट गायब मिली। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed