{"_id":"6431de9deae590a83e0aa714","slug":"family-warns-of-self-immolation-if-no-action-is-taken-meerut-news-c-14-1-184012-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कार्रवाई नहीं होने पर परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कार्रवाई नहीं होने पर परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव कालंद में तीन दिन पूर्व सुमित के घर में घुसकर कुछ लोगों ने परिवार पर हमला बोल दिया था। जिसमें परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोप है कि थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है।
तीन दिन पूर्व रंजिश के चलते सुमित पुत्र अतर सिंह के घर में घुसकर जानलेवा हमला किया था। जिसमें महिला समेत देवेंद्र पुत्र सुरजा, रजनी व अन्य लोग घायल हो गए थे। आरोप है कि परिवार पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला किया गया था। मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने पर तो पीड़ित पक्ष सीओ से मिला। पीड़ितों का आरोप है कि तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। जबकि आरोपी समझाैता नहीं करने पर धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है। साथ न्याय न मिलने पर परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
हर बार मुख्यमंत्री से हो रही थाना पुलिस की शिकायत
सरधना। पिछले एक माह में हुए मामले में थाना पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित पक्ष थाना पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत कर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले उत्तराखंड निवासी व्यक्ति ने एक करोड़ रुपये ठगी के मामले में थाना पुलिस पर आरोपी पक्ष से साठगांठ करने की शिकायत की थी।