फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका में मौत: BJP नेता के परिवार पर टूटा गमों का पहाड़, इकलौते बेटे के अंतिम दर्शन नहीं कर पांएगे माता-पिता

Fri, 31 Mar 2023 12:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 31 Mar 2023 12:34 PM IST
सार

Meerut News : भाजपा नेता के परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे की अमेरिका में बैडमिंटन खेलते वक्त मौत हो गई थी। बताया गया कि माता-पिता अपने इकलौते बेटे के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पांएगे।

विज्ञापन
family of Ashwani Sharma will not able to pay their last respects to their son Atul, was died in America
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के पल्लवपुरम फेस वन निवासी भाजपा पल्लवपुरम मंडल के सेक्टर प्रभारी अश्वनी शर्मा के बेटे अतुल शर्मा की अमेरिका में बैडमिंटन खेलने के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। अश्वनी और उनकी पत्नी शशि शर्मा अमेरिका जाने के लिए वीजा की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बृहस्पतिवार को चिकित्सकों ने दंपती को अमेरिका जाने की अनुमति नहीं दी।



बताया गया कि पांच अप्रैल को अमेरिका में ही बेटे का अंतिम संस्कार होगा। इसके चलते माता-पिता इकलौते बेटे के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें: मासूम बचों की हत्या का मामला: हत्यारोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस, वारदात का असली सच उगलेगा पूर्व पार्षद

family of Ashwani Sharma will not able to pay their last respects to their son Atul, was died in America
गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला

मूल रूप से धंजू गांव निवासी अश्वनी और उनकी पत्नी शशि शर्मा दिल के मरीज हैं। इसके चलते ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले दामाद राकेश और बेटी अंतिम संस्कार कराने अमेरिका पहुंच गए हैं। संस्कार के बाद ही अतुल की अस्थियां पल्लवपुरम लाई जाएंगी। इसके बाद अस्थियां गंगा में विसर्जित होंगी। वहीं, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोग यहां अश्वनी के आवास पर पहुंचे और सांत्वना दी। साथ ही अतुल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

family of Ashwani Sharma will not able to pay their last respects to their son Atul, was died in America
गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला

बिलखते हुए दंपती ने कहा कि इकलौता बेटा हमेशा के लिए चला गया। अब उसके अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाएंगे। सांत्वना देने वालों में विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयवीर राणा, व्यापारी नेता शीलेंद्र चौहान, राकेश सोम, पार्षद विक्रांत ढाका, गौरव मिश्रा समेत अन्य शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
family of Ashwani Sharma will not able to pay their last respects to their son Atul, was died in America
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

एक दिन पहले वीडियो कॉल पर हुई थी बात
मां शशि शर्मा के आंसू थम नहीं रहे थे। वह बिलखते हुए बोलीं- हे भगवान यह क्या किया... मुझे मेरे बेटे से तो मिला दो। दंपती ने बताया कि एक दिन पहले ही वीडियो कॉल पर बात हुई थी। अतुल चार साल पहले मोदीपुरम आया था, तब से आना नहीं हुआ। तभी से फोन पर ही बात हो रही थी। दंपती ने बताया कि बैडमिंटन खेलने के दौरान घटना के समय अतुल के साथ उसका बेटा अदवण भी साथ था। उसी ने एंबुलेंस को फोन किया था।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: आखिर जारी हुई निकाय चुनाव की आरक्षण सूची, यहां देखें पश्चिमी यूपी की पूरी लिस्ट

विज्ञापन
family of Ashwani Sharma will not able to pay their last respects to their son Atul, was died in America
मृतक अतुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2007 से परिवार संग अमेरिका में रह रहे थे अतुल
अतुल शर्मा अपनी पत्नी पूनम और दो बच्चों के साथ वर्ष 2007 से अमेरिका के ओहीओ स्टेट में रहते थे। वह नियाग्रा कंपनी में सीनियर बिजनेस एनालिस्ट थे। उनकी पत्नी पूनम शर्मा पीएचडी अवार्डेड स्कॉलर हैं और टीसीएस कंपनी में जॉब करती हैं। दो बच्चे हैं। इनमें 12 साल का बेटा अदवण है। सात साल की बेटी अवेसा है। वहीं, अश्वनी शर्मा की दो बेटी हैं। बड़ी बेटी चेतना शर्मा अपने पति और बच्चों के साथ नोएडा में रहती हैं, जबकि छोटी बेटी अपर्णा शर्मा अपने पति आशू शर्मा और बच्चों के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed