फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family attacked on lover couple in Meerut Kachari

कोर्ट मैरिज को लेकर बखेड़ा, परिजनों ने किया हमला, प्रेमी युगल ने ऐसे बचाई जान

Wed, 03 Apr 2019 12:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Family attacked on lover couple in Meerut Kachari
यूपी पुलिस

मेरठ कचहरी परिसर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कोर्ट मैरिज करने पहुंचे प्रेमी युगल पर उनके परिजनों ने हमला कर दिया। किसी तरह छिपकर प्रेमी युगल ने अपनी जान बचाई और कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित सिविल लाइन थाने ले आई। दोनों के परिजनों को थाने बुलवाया गया। काफी देर गहमा-गहमी होती रही। बाद में युवती परिजनों के साथ घर लौट गई। एहतियात के तौर पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक का वहीं रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले दिनों परिजनों को भनक लगी तो उन्होंने युवती को टीपीनगर थाना क्षेत्र में रह रही बड़ी बहन के यहां भेज दिया था। सख्ती बढ़ती देख प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज की योजना बना ली। मंगलवार सुबह युवक कचहरी पहुंच गया और युवती के आने का इंतजार करने लगा। उधर, युवती अपने जीजा के साथ कॉलेज आने की बात कहकर घर से निकल आई। वह कॉलेज भी पहुंची, लेकिन जीजा को गच्चा देकर वह कचहरी आ गई। इसी बीच किसी ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी कि वह कोर्ट मैरिज के लिए कचहरी पहुंचे हैं। आनन-फानन में परिजन कचहरी पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। युवती पक्ष के लोगों ने युवक को पीटना शुरू किया तो बखेड़ा खड़ा हो गया। 
विज्ञापन


वहीं मामला बिगड़ता देख प्रेमी युगल भाग खड़ा हुआ और छिपकर अपनी जान बचाई। उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को पहले महिला थाने और फिर वहां से सिविल लाइन थाने भेज दिया गया। कुछ ही देर में परिजनों को भी बुला लिया गया। करीब दो घंटे थाने में हंगामा होता रहा। इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि युवती ने कोर्ट की बात को नकार दिया। अचानक वह परिजनों के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन युवती को लेकर वहां से चले गए। पुलिस ने युवक को थाने में ही बैठा लिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि युवती ने परिजनों के साथ जाने की बात कहकर युवक से किसी भी तरह का संबंध होने से इंकार कर दिया। बाद में युवती परिजनों के साथ लौट गई। युवक को हिरासत में लिया गया है। अगर तहरीर नहीं मिलती है तो पुलिस निरोधात्मक कार्रवाई करेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed