फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family attacked for opposing road construction

सड़क निर्माण का विरोध करने पर परिवार पर हमला

Sat, 10 May 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Family attacked for opposing road construction
सरूरपुर। कस्बा करनावल में रंजिश के चलते सड़क निर्माण का विरोध करने पर कस्बा निवासी आरोपियों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा करनावल निवासी विरेंद्र पुत्र सुखवीर ने तहरीर में बताया कि कस्बे में उसकी खल चौकर की दुकान है। उसके मकान के सामने लोक निर्माण विभाग की सड़क बन रही है। इस कारण उसका मकान गहराई में हो रहा है। वह ठेकेदार को जेई के सामने समस्या से अवगत करा रहा था। आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाव में आए उसके परिवार के सदस्य भगत, शक्ति व प्रियांशु के साथ भी आरोपियों ने जमकर मारपीट की। पुलिस को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed