फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   False rumor of sex racket, two young women locked themselves in the room, ruckus

सेक्स रैकेट की अफवाह, दो युवतियों ने खुद को किया कमरे में बंद, बखेड़ा

Tue, 30 Jan 2018 11:42 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 30 Jan 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
False rumor of sex racket, two young women locked themselves in the room, ruckus
दोनों युवतियों को ले जाती महिला थाना पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के शास्त्रीनगर सेक्टर-4 में एक मकान के बाहर बखेड़ा हो गया। मकान मालकिन ने किराए पर रह रहीं दो युवतियों को कमरा खाली करने के लिए कहा तो युवतियों ने विरोध कर दिया। पुलिस बुलाने की बात पर दोनों ने अपने को कमरे में बंद कर लिया। करीब चार घंटे तक चले बखेड़े के बाद महिला एसओ ने किसी तरह युवतियों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


बरनावा, बागपत निवासी दो युवतियों ने शास्त्रीनगर सेक्टर-4 में एक वृद्धा का मकान किराए पर लिया था। एक नवंबर 2016 को एक साल का एग्रीमेंट भी पूरा हो गया। दोनों युवतियों ने बताया कि वह एक कॉलेज में पढ़ाई करने के साथ दसवीं तक के बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती हैं। वृद्धा ने कई बार अपना मकान खाली कराने की कोशिश की। लेकिन युवतियों ने विरोध कर दिया।
विज्ञापन


पढ़ें : रेड पड़ी तो मुंह छिपाकर बैठ गईं युवतियां, कस्टमर को ऐसे बना लेती थी शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों का आरोप है कि मकान में बाहरी युवकों का आना-जाना लगा रहता है। जिससे पड़ोस के लोगों की बदनामी होती है। बाहरी लोगों ने यहां का माहौल बिगाड़ रखा है। वृद्धा की सूचना पर एसओ नौचंदी संजय तोमर मौके पर पहुंचे। युवतियों ने अंदर से कमरे का दरवाजा नहीं खोला। बाद में एसओ महिला थाना नेहा चौहान भी पहुंच गईं। पुलिस ने दोनों को समझाने की कोशिश की। लेकिन युवतियों ने गेट नहीं खोला। बाद में पुलिस ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की तो दोनों युवती बाहर निकलीं। पुलिस युवतियों को नौचंदी थाने ले गई और पूछताछ की। एसओ नौचंदी का कहना है कि कुछ लोगों ने पुलिस अधिकारियों को फोन कर सूचना दी थी कि एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। पुलिस ने जांच की तो मामला मकान खाली करने का निकला। दोनों युवतियां कमरा खाली नहीं करना चाहती थी। बाद में दोनों पक्षों ने थाने में लिखित में समझौता कर लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed