फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake divorce papers sent from Dubai, allegation of triple talaq

Meerut News: दुबई से भेजे फर्जी तलाक के पेपर, तीन तलाक का आरोप

Wed, 22 Apr 2026 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Fake divorce papers sent from Dubai, allegation of triple talaq
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढाना गेट निवासी गुलवजार बानो ने अपने पति शहजाद इलाह अंसारी और ससुराल पक्ष पर दुबई से फर्जी पेपर भेजकर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति दहेज को लेकर प्रताड़ित करता था। महिला ने कुछ दिन पूर्व एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने जांच के बाद पति व जेठ मनशाद के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी है।
विज्ञापन

बुढ़ाना गेट निवासी गुलवजार बानो ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उसकी शादी 8 नवंबर 2010 को मवाना कलां निवासी शहजाद इलाह अंसारी से हुई थी। शहजाद दुबई में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। शादी के एक महीने बाद ही महिला अपने पति के साथ दुबई चली गई। शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष कम दहेज लाने के ताने देने लगा। छोटी-छोटी बातों पर मारपीट और गाली-गलौज आम बात हो गई थी। आरोप है कि दुबई में पति ने महिला को खाने में जहरीला पदार्थ खिलाया था। इसके बाद दुबई में ही महिला का उपचार चल रहा था। जुलाई 2025 में उसकी तबीयत खराब होने का हवाला देकर उसे भारत भेज दिया गया। पति ने फोन और व्हाट्सएप पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और तलाक देने की धमकियां देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, पति ने फर्जी हस्ताक्षर कर तलाकनामा भेज दिया, जबकि उसने कोई तलाक नहीं दिया। नवंबर 2025 में जब वह अपनी ससुराल पहुंची तो उसके जेठ ने उसे धमकाते हुए घर से भगा दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed