फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fair held at the temple of Jaharveer Goga Maharaj; devotees flock in large numbers.

Meerut News: जाहरवीर गोगा महाराज के मंदिर पर लगा मेला, उमड़े श्रद्धालु

Fri, 21 Aug 2026 07:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Fair held at the temple of Jaharveer Goga Maharaj; devotees flock in large numbers.
रोहटा। गांव पूठखास में जाहरवीर गोगा मेले का उद्घाटन करते भाजपा नेता सतेन्द्र भराला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। पूठ खास गांव स्थित जाहरवीर गोगा महाराज के मंदिर पर शुक्रवार को मेले का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। गांवों से श्रद्धालु मेले में पहुंचे और मंदिर में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता सत्येंद्र भराला ने किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक मेले आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ती है। मेले में श्रद्धालुओं ने जाहरवीर गोगा महाराज के मंदिर में माथा टेककर प्रसाद चढ़ाया और मनोकामना मांगी।
विज्ञापन

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में मेले को लेकर खासा उत्साह रहा। दिनभर मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने दर्शन के बाद मेले में खरीदारी की और एक-दूसरे से मेलजोल किया। इस दौरान दिगेंद्र कुमार, महेश प्रधान, ठाकुर अरुण सिंह, महेश राणा, हर्ष राणा, राजेंद्र सिंह, राहुल वकील, विकास कुशवाहा, गजेंद्र सिंह, विनीत ठाकुर, सोनू ठाकुर और कुलदीप ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed