फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Factory was running without NOC, the officer kept silent

बिन एनओसी चल रही थी फैक्टरी, अधिकारी खामोश

Fri, 06 Nov 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Factory was running without NOC, the officer kept silent
मोदीपुरम। रोहटा रोड क्षेत्र के जवाहर नगर स्थित बैडमिंटन की पावर कोटिंग फैक्टरी के स्टीमर में हुए धमाके के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं खुली है। इस इलाके में अब भी कई फैक्टरी बिना लाइसेंस और एनओसी के संचालित की जा रही हैं। ये लोगों की जान के लिए खतरा बनी हुई हैं।
विज्ञापन

जवाहर नगर निवासी कपिल गुगलानी पुत्र श्यामलाल की फैक्टरी में बीते बुधवार को हुए हादसेमें केसरगंज निवासी मजदूर तौसीफ, मोहसिन व कालू गंभीर से घायल हो गए थे। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अलावा दूसरे दिन बृहस्पतिवार को किसी ने भी कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में अभी तक कंकरखेड़ा पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किया है। हालांकि फैक्टरी बिना लाइसेंस एवं एनओसी संचालित की जा रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां कई अवैध फैक्टरी संचालित हैं। प्रशासन ने इन्हें बंद कराने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन

कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन
कपिल गुगलानी ने रोजी गुललानी के नाम से फैक्टरी के लिए 2017 में खड़ौली बिजलीघर से चार किलोवाट का कनेक्शन लिया था। अवर अभियंता प्रविंद्र कुमार ने बताया कि इस पर अक्तूबर का तीन हजार रुपये बिल बकाया है। सवाल यह है कि मानक पूरे नहीं होने के बावजूद आवासीय क्षेत्र कॉमर्शियल कनेक्शन किस आधार पर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागों से नहीं ली एनओसी
अवैध रूप से संचालित कपिल गुगलानी की प्रदूषण फैला रही है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम जांच यह सामने आया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार का कहना है कि रिहायशी इलाके में बोर्ड फैक्टरी संचालन के लिए एनओसी नहीं देता है। टीम की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को मुख्यालय भेजी जाएगी। वहां से निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सहमे हैं कॉलोनी के लोग
कपिल गुगलानी छोटी गली में करीब 100 गज के प्लाट में फैक्टरी चला रहा था। धमाके से आसपास के दर्जनों मकानों के शीशे टूट गए। इतना ही नहीं छत पर लगी सीमेंट की चादर दूूसरों के घरों तक पहुंच गईं। इससे लोग दहशत में हैं।
वर्जन
मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली है। हादसे की रिपोर्ट हुई या नहीं इस संबंध में कंकरखेड़ा पुलिस से जानकारी ली जाएगी। यदि तहरीर नहीं मिली है तो पुलिस अपनी तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रर्वाई करे।-सुनीता सिंह, एसीएम

वर्जन
घायलों का उपचार किया जा रहा है, अभी तक हादसे की तहरीर नहीं मिली है। फैक्टरी संचालक घायलों का उपचार करा रहा है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।-संजीव दीक्षित, सीओ दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed