फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   factory owner send labours in his house by areoplane, the were very happy

फैक्ट्री मालिक ने जब मजदूरों को हवाई जहाज से घर भेजा तो नहीं रहा खुशी का ठिकाना

Fri, 05 Jun 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
factory owner send labours in his house by areoplane, the were very happy
परीक्षितगढ़(मेरठ)। कोरोना महामारी के मुश्किल समय में जहां फैक्टरी मालिक मजदूरों को बिना वेतन दिए उनके हालात पर छोड़ रहे है, वहीं परीक्षितगढ़ के मवी रोड स्थित एक फैक्टरी मालिक ने मिसाल पेश की है। उन्होंने फैक्टरी में काम करने वाले पश्चिम बंगाल के सात मजदूरों को अपने खर्चे पर हवाई जहाज से घर भिजवाया है। उनके इस काम की हर तरफ चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

मवी रोड पर सिगमा होम केयर प्रॉडक्ट्स के नाम से फैक्टरी है। इसके मालिक परविंदर सिंह टिल्लन और इंद्रेश त्यागी ने बताया कि लॉकडाउन की घोषणा के बाद से मजदूर घर जाने के लिए परेशान थे। हमने उन्हें पश्चिम बंगाल भेजने का प्रयास किया था, लेकिन परिवहन की सभी सेवाएं बंद होने के कारण कोई सफलता नहीं मिल सकी। जैसे ही सरकार द्वारा परिवहन सेवाओं में ढील दी गई तो हमने मजदूरों की परेशानी देखते हुए अपने खर्चे पर हवाई टिकट बुक कराए। बृहस्पतिवार को मजूदर एयरपोर्ट जाते समय खुश नजर आए। चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने इंद्रेश त्यागी को भगवान शिव की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया। वहीं मजूदरों को बुके देकर विदा किया। इस दौरान रामगोपाल त्यागी, चीनू यादव, अमित वाल्मीकि, गुल्लू, गुड्डू प्रजापति, गुड्डू बली, नागेश शर्मा, रणपाल गुुर्जर, सुंदर गुर्जर, टीटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed