फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Facebook friend molested after entering the house, husband and son beaten up

फेसबुक फ्रेंड से घर में घुसकर छेड़छाड़, पति व बेटे को पीटा

Wed, 16 Jul 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Facebook friend molested after entering the house, husband and son beaten up
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक युवक ने महिला फेसबुक फ्रेंड के घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। विरोध पर महिला के पति और बेटे को भी पीटा। महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाने दी तहरीर में महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी की फेसबुक आईडी पर भावनपुर के जिठौली गांव निवासी दिग्विजय सिंह फ्रेंड है। आरोप है कि वह अक्सर महिला की आईडी पर गलत कमेंट करता था। सोमवार शाम करीब आठ बजे आरोपी उनके घर में घुस आया। आरोपी ने उनकी पत्नी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उनके और बेटे वंश के साथ मारपीट की। शोर सुनकर पड़ोसी आया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। सीओ कैंट संतोष कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed