{"_id":"5a8a8d0d4f1c1b2a788b6a13","slug":"explanation-of-the-fake-sim-selling-gang-complete-truth-came-out-in-the-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सिम बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पूछताछ में सामने आया पूरा सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी सिम बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पूछताछ में सामने आया पूरा सच
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 19 Feb 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
फर्जी सिम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर शहर में फर्जी आईडी पर सिम बेचने वाले गिरोह का नजीबाबाद पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सिम बेचने वाले कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उनकी ओर से फर्जी आईडी पर एक्टीवेट किए सिम बरामद किए।
विज्ञापन
फर्जी आईडी पर सिम आपराधिक तत्वों को ऊंचे दाम लेकर बेचने में पुलिस ने नगर के कई सिम विक्रेताओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया जाता है कि फर्जी आईडी से लिए गए सिम से धमकियां मिलने के मामले में जाब्तागंज चौकी प्रभारी अरिहंत सिद्धार्थ, सुधीर, मनोज व राजीव की टीम ने थाना प्रभारी सतीश कुमार के निर्देशन में जांच की।
विज्ञापन
पढ़ें : देखिए कैसे चल रहा था घोटाला, पांच हजार मृतक किसान डाल रहे थे गन्ना
विज्ञापन
पुलिस ने फर्जी तौर पर सिम एक्टीवेट कर आपराधिक तत्वों को बेचने के आरोप में भरैकी निवासी मिथुन, पठानपुरा निवासी गुलजार, वाहिदनगर निवासी शुजाउर्रहमान और कच्छियाना निवासी अरुण को हिरासत में लिया। पूछताछ में पुलिस ने पकड़े गए युवकों से फर्जी तौर पर एक्टीवेट 13 सिम, आधार कार्ड व पहचान पत्र बरामद किए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/