{"_id":"60e0475a0f47fb2a8c44411b","slug":"exodus-warning-people-of-hindu-organization-sitting-on-dharna-in-police-station-photo-of-young-man-was-viral-with-firearm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलायन की चेतावनी: थाने में धरने पर बैठे हिंदू संगठन के लोग, तमंचे के साथ वायरल हुआ था युवक का फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलायन की चेतावनी: थाने में धरने पर बैठे हिंदू संगठन के लोग, तमंचे के साथ वायरल हुआ था युवक का फोटो
Sat, 03 Jul 2021 04:47 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 03 Jul 2021 04:47 PM IST
सार
पलायन की चेतावनी और तमंचे के साथ वायरल हुए फोटो के मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। हिंदू संगठन के लोग थाने में धरना देकर बैठ गए और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मेरठ में थाने पर धरना देकर बैठे हिंदू संगठन के लोग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के कंकर खेड़ा थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में पलायन करने की चेतावनी और युवक का तमंचे के साथ फोटो वायरल के मामले में नया मोड़ आ गया है। शनिवार को हिंदू संगठन के लोगों ने दूसरे समुदाय के एक युवक पर जबरन हाथ में तमंचा देकर युवक का फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठ गए। पुलिस वायरल फोटो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ये है मामला
मुरलीपुर गांव के एक परिवार ने छेड़छाड़ के विरोध में गांव से पलायन करने की चेतावनी दी थी। परिवार के लोगों का आरोप था कि उन पर जबरन मकान बेचने और धर्मांतरण करने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने भी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
शुक्रवार को इसी परिवार के युवक का तमंचे के साथ फोटो वायरल हुआ था। फोटो के साथ कुछ ऑडियो भी अपलोड की गई हैं। इसमें तमंचा रखने वाला युवक फोन पर दूसरे युवक को धमकी दे रहा है। उसकी ओर से कहा गया है कि वह फोटो पुलिस को दे दे। अगर उसने फोटो पुलिस को दिए तो वह उसे मार देगा, उसकी लाश भी नहीं मिलेगी। पांच ऑडियो के साथ यह फोटो वायरल हो रही है। इसमें धमकी के साथ गाली-गलौज भी है। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन