फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Exercise to open market in buffer zone ... decision today

बफर जोन में बाजार खोलने की कवायद... फैसला आज

Wed, 10 Jun 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Exercise to open market in buffer zone ... decision today
व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने की डीएम से मिलकर की बाजार खोलने की मांग
विज्ञापन

डीएम ने मांगी उन बाजारों की सूची जो बफर जोन में है और व्यापारी खोलना चाहते हैं
आज होगी पुलिस-प्रशासन की बैठक, बाजारों को खोलने पर लिया जाएगा निर्णय
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अनलॉक-1 में बाजार खोलने की प्रक्रिया के तहत अब बफर जोन में आने वाले बाजारों व अन्य व्यापारिक संस्थानों को भी खोलने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके लिए बुधवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें बफर जोन के तहत आने वाले कौन-कौन से बाजार खोले जाएंगे, इस पर मंथन होगा। वहीं मंगलवार को व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की, जिस पर जिलाधिकारी ने व्यापारियों से उन बाजारों की सूची मांगी है जो बफर जोन में है और व्यापारी खुलवाना चाहते हैं।
व्यापारियों ने जिलाधिकारी से कहा कि कंटेनमेंट जोन में अगर एक मरीज मिलता है तो 250 मीटर और दो मरीज मिलते हैं तो 500 मीटर के क्षेत्र को सील कर अतिरिक्त क्षेत्र को खोल देना चाहिए। पीएल शर्मा रोड किंग बेकरी के पास कोई कोरोना पॉजिटिव मिला। लेकिन गंगा प्लाजा तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन में बताया जाना अनुचित है। चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री रोडवेज दिल्ली रोड के अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी आत्महत्या को मजबूर हो गया है। लूटपाट और चोरी की घटनाएं भी शहर में बढ़ रही हैं जिसका मुख्य कारण बाजार की बंदी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने व्यापारियों से बफर जोन के उन बाजारों की सूची मांगी है जिनको व्यापारी खुलवाना चाहते हैं। साथ ही आश्वासन दिया है कि दो दिन में बाजार खोलने की अनुमति दे दी जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी की पुलिस अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक भी होगी। चेंबर के सचिव विपिन अग्रवाल, आईआईए के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, चेंबर के सह संयोजक शुभेंद्र मित्तल, मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेजीडेंट आकाश मांगलिक, बागपत रोड एसोसिएशन के डीके शर्मा, आबूलेन व्यापार संघ के महामंत्री आकाश खन्ना, प्रकाशक संघ के महामंत्री मनोज बाटला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बाजार खोलने की रखी मांग
लालकुर्ती, बेगमपुल, आबूलेन, सदर, दिल्ली रोड, गंगा प्लाजा, बागपत अड्डा, शारदा रोड, वैली बाजार, शहर सराफा, नील गली, कागजी बाजार, बजाजा बाजार, बुढ़ाना गेट, खंदक, सेंट्रल मार्केट, जागृति विहार, गढ़ रोड मार्केट, मंगल पांडेय नगर, सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्केट, फूलबाग कालोनी आदि।
आज बैठक में होगा फैसला
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि बुुधवार शाम पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें बफर जोन के अंतर्गत आने वाले बाजारों को खोलने पर विचार होगा। व्यापारियों द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सूची पर भी विचार किया जाएगा।
बाजार के साथ धार्मिक स्थलों पर भी मंथन
बुुधवार की बैठक में बफर जोन के तहत आने वाले बाजारों को खोलने के साथ ही धार्मिक स्थलों, रेस्टोरेंट और मॉल आदि पर भी विचार होगा। ताकि वहां पर भी गतिविधियां संचालित हो सकें।

दायीं-बायीं पटरी का रहेगा नियम
बफर जोन में खुलने वाले बाजारों में भी दायीं और बायीं पटरी के बाजार एक दिन छोड़कर खोलने का नियम रहेगा। इसमें किसी भी बाजार को कोई छूट नहीं दी जाएगी।
नवीन मंडी पर भी होगा फैसला
नवीन मंडी में फल, सब्जी और गल्ला मंडी का व्यापार होता है। लेकिन कोराना संक्रमित मिलने के बाद मंडी बंद करते हुए जागृति विहार एक्सटेंशन में शिफ्ट कर दी गई थी। जिसे लेकर लगातार प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा है कि सब्जी और फल मंडी नवीन मंडी में ही शिफ्ट कर गल्ला मंडी का व्यापार भी शुरू कराया जाए। इस पर भी बुधवार की बैठक में फैसला होगा। लेकिन समय को लेकर अभी प्रशासन मंथन में जुटा है। प्रशासन की मंशा है कि तीनों मंडी अलग-अलग समय में खोली जाएं, ताकि भीड़ इकट्ठा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed