फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Exercise: Kanwar track would be ready in six months, cutting of trees will start

कवायद: छह महीने में तैयार होगा कांवड़ पटरी मार्ग, 1.12 लाख पेड़ों का कटान शुरू, NH-58पर घटेगा यातायात दबाव

Wed, 28 Feb 2024 01:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Feb 2024 01:32 PM IST
सार

कांवड़ नहर पटरी मार्ग के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। पटरी के दोनों तरफ खड़े पेड़ों का कटान शुरू कर दिया गया है। छह माह में यह मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा। इससे दिल्ली से मुजफ्फरनगर या उत्तराखंड आने व जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Exercise: Kanwar track would be ready in six months, cutting of trees will start
कांवड़ पटरी मार्ग

विस्तार

चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग के नवनिर्माण की तैयारी अब जमीनी स्तर पर शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब सवा किमी. क्षेत्र में पेड़ों का कटान शुरू कर दिया गया है। मेरठ, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद तीन जिलों में 111 किमी. लंबा मार्ग तैयार किया जाएगा। गंगनहर पटरी से 1.12 लाख पेड़ हटाए जाने हैं, जिनके स्थान पर अन्यत्र दोगुने पेड़ लगाने की शर्त है। छह महीने में मार्ग निर्माण पूरा होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2018 में गंगनहर की दायीं पटरी पर नया चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग बनाने का निर्णय लिया था। 2020 में गाजियाबाद से मेरठ होते हुए मुजफ्फरनगर तक बनने वाले कांवड़ मार्ग के लिए 628.74 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दी गई थी। अब समय बीतने के बाद इसकी लागत 702 करोड़ के करीब जा पहुंची है। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Meerut: जब्त किए गए 28 ऊंट हुए गायब, पुलिस के हाथ जीरा भी नहीं लगा, चार वर्ष बाद हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे शासन की वित्तीय व्यय समिति की मंजूरी के बाद कैबिनेट भी पास कर चुकी है। इसमें से 249 करोड़ का बजट भी पास हुआ था। गंगनहर की पटरी पर कांवड़ मार्ग बनने के बाद एनएच-58 पर यातायात का दबाव कम होगा। शहर को भी जाम से काफी राहत मिलेगी। अभी तक दिल्ली से मुजफ्फरनगर या उत्तराखंड जाने और आने वाले वाहनों को एनएच-58 या फिर मेरठ शहर के अंदर से गुजरना पड़ता है। लोनिवि की ओर से पेड़ों का कटान शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Murder In Baghpat: बदमाशों ने चाय बनवाई, फिर सपा नेता के प्रॉपर्टी डीलर भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं

एक नजर में कांवड़ पटरी मार्ग
मेरठ सीमा में कांवड़ पटरी
मार्ग के लिए जमीन : 84.60 हेक्टेयर

मुजफ्फरनगर क्षेत्र में पटरी
मार्ग की जमीन : 113.68 हेक्टेयर

गाजियाबाद क्षेत्र में पटरी
मार्ग की जमीन : 24.70 हेक्टेयर

कांवड़ पटरी मार्ग से
हटाए जाएंगे पेड़ : 1,12,722

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed