{"_id":"5a9691e64f1c1b4d588bae50","slug":"example-of-dowry-free-marriage-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज मुक्त विवाह कर पेश की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज मुक्त विवाह कर पेश की मिसाल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 28 Feb 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
दहेज रहित शादी की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में श्री परमधाम न्यास की ओर से मंगलवार को शहीद शिरोमणि चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर पबरसा गांव में दहेज रहित शादी का आयोजन किया गया। इस दौरान नवविवाहित जोड़े ने शहीद चन्द्रशेखर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी ही हमारे वास्तविक माता-पिता हैं। वो हमारे मार्गदर्शक हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर श्री परमधाम न्यास के मीडिया प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि परमधाम के सहयोगी मोहित पुत्र सतबीर निवासी पबरसा की शादी मुजफ्फरनगर निवासी मेनका पुत्री हरबीर सिंह से हुई। उन्होंने बताया कि दहेज रहित विवाह से जातिरहित एकजुटता में मजबूती आएगी। उन्होंने कहा कि परमधाम के युवा सहयोगी द्वारा की गई दहेज रहित शादी की परमधाम न्यास सराहना करता है। उन्होंने बताया कि श्री परमधाम न्यास के सहयोगी क्रांति गुरु चन्द्रमोहन की प्रेरणा से अपने विवाह में दहेज नही लेते हैं।
विज्ञापन
परमधाम यह मानता है कि विवाह के समय लड़की के वस्त्र भी लड़के की कमाई के होने चाहिए। इस दौरान परमधाम के सहयोगियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और समाज में फैली इन कुरीतियों जाति व्यवस्था और दहेज प्रथा को जड़ से समाप्त करने की शपथ ली।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/