{"_id":"6accdb0b36fb6fc027031ffb","slug":"ex-servicemens-grievances-heard-at-the-district-sainik-bandhu-meeting-meerut-news-c-72-1-mct1004-160947-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जिला सैनिक बंधु की बैठक में सुनी पूर्व सैनिकों की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जिला सैनिक बंधु की बैठक में सुनी पूर्व सैनिकों की शिकायतें
Mon, 12 Oct 2026 06:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 12 Oct 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पूर्व सैनिकों, शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सोमवार को जिला सैनिक बन्धु की मासिक बैठक हुई। कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी नगर आदित्य प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भूमि संबंधी शिकायतों, विवादों तथा पुलिस से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में 13 आवेदन प्राप्त हुए जिन्हें संबधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। पूर्व सैनिक राजबीर के शस्त्र लाइसेंस आवेदन, पूर्व सैनिक श्री जसंवत सिंह का कृषि भूमि की मेड काट काटकर अपने खेतों में मिलाने की शिकायत की। पूर्व सैनिक राजेंद्र सिंह का चकरोड पर अवैध कब्जा, पूर्व सैनिक चरण सिंह को बिना कारण बताए तीन घंटे तक हिरासत में रखने की शिकायत की। सैनिक कल्याण निदेशालय लखनऊ से प्राप्त शिकायतों का भी संज्ञान लिया गया। संवाद