फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ex-servicemen are an inspiration to society and role models for the youth.

Meerut News: समाज के लिए प्रेरणा, युवाओं के लिए आदर्श हैं पूर्व सैनिक

Wed, 14 Jan 2026 06:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 14 Jan 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen are an inspiration to society and role models for the youth.
मेरठ..कंवलजीत..पाइन डिविजन वार मेमोरियल कैंट स्टेशन रेलवे स्टेशन के पास वेटरेनस डे के मौके पर श
सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिक दिवस पर 9 इन्फेंट्री डिवीजन में युद्ध स्मारक पर वीर सैनिकों को दी पुष्पांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सब एरिया मुख्यालय द्वारा बुधवार को सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिक दिवस पर मेरठ छावनी स्थित 9 इन्फेंट्री डिवीजन के युद्ध स्मारक में वीर सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने सीमाओं पर खड़े होकर देश की अखंडता की रक्षा की। हर कठिन परिस्थितियों में साहस और अनुशासन का परिचय देकर सिद्ध किया कि राष्ट्र सर्वोपरि है। सैनिक समाज के लिए प्रेरणा, युवाओं के लिए आदर्श और राष्ट्र निर्माण के लिए सशक्त स्तंभ है।
कार्यक्रम में पश्चिमी यूपी सब एरिया मुख्यालय के जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा, 9 इन्फेंट्री डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल प्रणय डंगवाल, सेवानिवृत्त लेफि्टनेंट जनरल जेएस वर्मा, मेजर जनरल एसएस अलावत, ब्रिगेडियर रणवीर सिंह समेत वर्तमान व पूर्व सैन्य अधिकारी शामिल हुए। सभी ने युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करके वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि यह सशस्त्र बलों का दसवां पूर्व सैनिक दिवस है। यह अत्यंत गौरव और सम्मान का दिन है। 14 जनवरी 1953 को भारत के पहले फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने कार्यभार संभाला था। इसी दिन को वेटरंस डे के रूप में मनाया जाता है
विज्ञापन

वेटरन केवल एक शब्द नहीं है, अपितु यह त्याग, अनुशासन और राष्ट्र भक्ति का प्रतीक है। यह उस सैनिक की पहचान है, जिसने अपने व्यक्तिगत सुख, अपने परिवार और अपने सपनों से ऊपर अपने देश को रखा। भले ही आज ये वर्दी में ना हो, लेकिन उनका योगदान अमूल्य है। पूर्व सैनिकों का सम्मान सदैव अमर रहेगा। इस अवसर पर ब्रिगेडियर दीपांकर दास, कर्नल मनीष रावत, लेफि्टनेंट कर्नल मिलन सिंह, कैप्टन हर्षित कुंडू आदि उपस्थित रहे।

मेरठ..कंवलजीत..पाइन डिविजन वार मेमोरियल कैंट स्टेशन रेलवे स्टेशन के पास वेटरेनस डे के मौके पर श

मेरठ..कंवलजीत..पाइन डिविजन वार मेमोरियल कैंट स्टेशन रेलवे स्टेशन के पास वेटरेनस डे के मौके पर श

मेरठ..कंवलजीत..पाइन डिविजन वार मेमोरियल कैंट स्टेशन रेलवे स्टेशन के पास वेटरेनस डे के मौके पर श

मेरठ..कंवलजीत..पाइन डिविजन वार मेमोरियल कैंट स्टेशन रेलवे स्टेशन के पास वेटरेनस डे के मौके पर श

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed