{"_id":"5d32a3c18ebc3e6cb56841dc","slug":"ex-army-man-beaten-to-death-in-baghpat-while-he-was-sleeping-out-of-his-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: घर के बाहर सो रहे सेवानिवृत्त फौजी की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: घर के बाहर सो रहे सेवानिवृत्त फौजी की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 20 Jul 2019 12:59 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
यूपी के बागपत में एक सेवानिवृत्त फौजी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार खेकड़ा के पट्टी औरंगाबाद निवासी सेवानिवृत फौजी रामपाल (65) शुक्रवार देर रात अपने घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे थे। इसी बीच देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
शनिवार तड़के परिजनों ने जब बाहर देखा तो फौजी का शव खून से लथपथ चारपाई पर मिला। घटना से परिजनों में जहां कोहराम मच गया वहीं इलाके में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने आसपास के लोगों व परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं परिजनों ने किसी रंजिश से इनकार किया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।