{"_id":"618837fe2a86255c411e9887","slug":"eveteasing-with-wife-husband-protest-meerut-news-mrt563899890","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर मिली धमकी, पति की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर मिली धमकी, पति की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के विरोध पर मिली धमकी, पति की हालत बिगड़ी
मेरठ। महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। इससे घबराए पति की हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। रविवार को पीड़िता थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
टीपीनगर थाना क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहने वाली महिला को पिछले काफी समय से फोन पर अश्लील कॉल आ रही थीं। परेशान होकर महिला ने पति को जानकारी दी। साथ ही अंजान नंबरों को उठाना बंद कर दिया। तब तक महिला को यह नहीं पता था कि कॉल कौन कर रहा है। 31 अक्तूबर को कुछ युवक उनके घर आ गए। एक युवक जबरन घर में घुस गया और बाकी सभी बाहर खड़े रहे।
आरोप है कि युवक ने छेड़छाड़ की और फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। इससे परिवार दहशत में आ गया। शनिवार को आरोपी फिर घर पहुंच गये और महिला, उसके पति व बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर विवेक शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।