फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Even after 12 days, no clue has been found about missing Rihaan

12 दिन बाद भी नहीं लगा लापता रिहान का सुराग

Wed, 16 Apr 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Even after 12 days, no clue has been found about missing Rihaan
सरधना। गांव नवाबगढ़ी से लापता रिहान का फाइल फोटो। परिजन
सरधना। नवाबगढ़ी गांव से संदिग्ध हालात में लापता हुए 11 वर्षीय बालक का 12 दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। बेसुध माता-पिता घर के बाहर बैठकर बेटे का इंतजार करते रहते हैं। परिजन जगह-जगह उसकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस भी परिजनों को केवल आश्वासन दे रही है।
विज्ञापन


करीब 12 दिन पहले नवाबगढ़ी गांव से इमरान का 11 वर्षीय पुत्र रिहान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने नवाबगढ़ी गांव में घर-घर तलाशी अभियान भी चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली से एक युवक को लोगों ने पकड़ा था। इस पर खतौली के दो बच्चों के अलावा नवाबगढ़ी निवासी रिहान के अपहरण का आरोप लगा था। पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बता पाया। परिजनों ने रिहान के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पिता इमरान ने बताया कि जिस वह लापता हुआ उसने सरधना जाने के लिए साइकिल की चाबी मांगी थी। पड़ोस में रहने वाले युवक ने उससे दुकान से सामान मंगवाया था। इसके बाद से ही वह लापता हो गया। मां फरहाना, पिता इमरान व बहन शिफा उसके इंतजार में घर के बाहर बैठी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रताप सिंह का कहना है कि रिहान की तलाश की जा रही है। आसपास के थानों में भी उसकी फोटो चस्पा करा दी गई है। सोशल मीडिया ग्रुपों पर भी उसकी फोटो व जानकारी साझा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed