फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   evaluation of up board in four cities completed

यूपी बोर्ड: मेरठ के चार केंद्रों पर 99.90 फीसदी मूल्यांकन पूरा, शासन को भेजा डाटा

Sun, 31 May 2020 03:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
evaluation of up board in four cities completed
UP Board Result 2020 - फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड में शनिवार को चार केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन पूूूूरा हो गया है। सिर्फ एक केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज पर महज 550 कॉपियां बची हैं। इनका मूल्यांकन रविवार को पूरा हो जाएगा। अब 15 जून के बाद रिजल्ट की तैयारी है। शासन को पूरा डाटा भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मेरठ में 19 मई से पांच सेंटरों पर यूपी बोर्ड का मूल्यांकन चल रहा था। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज सदर, सेंट जोजफ इंटर कॉलेज, केके इंटर कॉलेज और राम सहाय इटर कॉलेज शामिल हैं। इन सेंटरों पर 10वीं और 12वीं की 569496 कॉपियां थी। डीआईओएस गिरजेश चौधरी ने बताया कि शनिवार को 99.90 फीसदी मूल्यांकन पूरा हो गया है।
विज्ञापन


सिर्फ 550 कॉपियां बची हैं। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फतेह सिंह ने बताया कि उनके यहां पर बची 550 कॉपियों का मूल्यांकन रविवार को पूरा हो जाएगा। राम सहाय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुखनंदन त्यागी ने बताया कि उनके यहां 100 फीसदी मूल्यांकन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट जोजफ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बालकृष्ण ने बताया कि उनके यहां पर 100 फीसदी मूल्यांकन हो चुका है। केके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीर बहादुर सिंह ने बताया कि केंद्र पर 100 फीसदी मूल्यांकन हो गया है। पूरा डाटा शासन को भेज दिया गया है।

जिस तरह से मूल्यांकन को तेजी से निपटाया गया उसी तरह रिजल्ट भी जल्द आ सकता है। अधिकारियों की मानें तो 15 जून के आसपास रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed