फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ethanol plant will be operated in Mohiuddinpur Mill

Meerut News: मोहिउद्दीनपुर मिल में संचालित होगा एथेनॉल प्लांट

Mon, 03 Apr 2023 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Ethanol plant will be operated in Mohiuddinpur Mill
मेरठ। मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में भी अब जल्द ही एथेनॉल डिस्टलरी प्लांट की स्थापना हो जाएगी। मिल में 60 किलो प्रतिदिन एथेनॉल तैयार किया जाएगा। परियोजना की स्थापना के प्रस्ताव को मंत्री परिषद की ओर से अनुमति प्रदान कर दी गई है। यह प्लांट शुरू होने से मिल को लाभ होने के साथ ही इससे जुड़े 26 हजार किसानों को भी लाभ पहुंचेगा। इनके लिए गन्ना भुगतान की स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि मोहिउद्दीनपुर मिल में शीरे पर आधारित आसवानी (एथेनॉल डिस्टलरी) प्लांट लगाने की अनुमति मंत्री परिषद की ओर से दी गई है। यह मिल अब तक 45 प्रतिशत गन्ना मूल्य बकाया भुगतान ही कर पाई है। इस प्लांट के लगने से मिल की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और समय से भुगतान में सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह प्लांट शुरू होने से करीब 7 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष की आय बढ़ेगी। इसके साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषित होने से बचेगा। एथेनॉल जैव आधारित एवं इको फ्रेंडली ईंधन है। इसके प्रयोग से कार्बन मोनोऑक्साइड का कम उत्सर्जन होगा। प्रदूषण बढ़ाने वाले पेट्रोलियम पर भी निर्भरता कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में एथेनॉल बनाने वाली चौथी मिल होगी
मेरठ में सकौती, नंगलामल, किनौनी, मोहिउद्दीनपुर, मवाना और दौराला मिल शामिल हैं। अभी तक इनमें से नंगलामल, किनौनी और दौराला मिल की ओर से एथेनॉल बनाया जा रहा है। जिले में एथेनॉल बनाने वाली मोहिउद्दीनपुर मिल चौथे नंबर की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed