{"_id":"629e7abe86eba425355d2bd5","slug":"etawah-woman-missing-going-to-mathura-by-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टूरिस्ट बस से मथुरा जा रही इटावा की महिला लापता, तलाश में जुटी पुलिस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टूरिस्ट बस से मथुरा जा रही इटावा की महिला लापता, तलाश में जुटी पुलिस टीम
Tue, 07 Jun 2022 03:37 AM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 07 Jun 2022 03:37 AM IST
सार
इटावा निवासी केबल कारोबारी प्रदीप कुमार और उनके परिवार के लोग हरिद्वार घूमने के लिए गए थे। टूरिस्ट बस में करीब 65 लोग सवार थे। वापस लौटते समय दिल्ली रोड स्थित परतापुर एक कार के शोरूम के पास टूरिस्ट बस रुक गई। बस में सवार बैठे लोग उतर गए और खाने पीने लगे। इसी दौरान प्रदीप की पत्नी पूनम अचानक लापता हो गई।
विज्ञापन
महिला की तलाश में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टूरिस्ट बस में सवार महिला परतापुर से अचानक लापता हो गई। जिसकी जानकारी लगते ही परिवार के लोगों में खलबली मच गई और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। देर रात तक परतापुर पुलिस महिला की तलाश करती रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
इटावा निवासी केबल कारोबारी प्रदीप कुमार और उनके परिवार के लोग हरिद्वार घूमने के लिए गए थे। टूरिस्ट बस में करीब 65 लोग सवार थे। वापस लौटते समय दिल्ली रोड स्थित परतापुर एक कार के शोरूम के पास टूरिस्ट बस रुक गई। बस में सवार बैठे लोग उतर गए और खाने पीने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान प्रदीप की पत्नी पूनम अचानक लापता हो गई। टूरिस्ट बस चलने लगी तो पूनम के न मिलने पर परिवार के लोगों ने हंगामा कर दिया। जानकारी लगने पर परतापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई देर रात तक परतापुर पुलिस और परिवार के लोग महिला की तलाश करते रहे। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस्पेक्टर परतापुर शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह सब लोग हरिद्वार से मथुरा जा रहे थे। पुलिस महिला की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन