फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   EOW gets important clues in bike boat scam

ईओडब्ल्यू को बाइक बोट घोटाले में मिले अहम सुराग

Fri, 09 Oct 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
EOW gets important clues in bike boat scam
ईओडब्ल्यू को बाइक बोट घोटाले में मिले अहम सुराग
विज्ञापन

मेरठ। ईओडब्ल्यू को साढे़ तीन हजार करोड़ रुपये के बाइक बोट घोटाले में सचिन भाटी की गिरफ्तारी के बाद कई अहम सुराग मिले हैं। जिनके आधार पर कुछ अन्य लोग भी चिह्नित किए जा रहे हैं। ईओडब्ल्यू ने उनके बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। घोटाले के मुख्य आरोपी संजय भाटी के भाई सचिन भाटी की बीती मंगलवार रात गिरफ्तारी हुई थी। सचिन भाटी के साथ पवन भाटी और सेना से नायक पद से रिटायर्ड करण पाल को भी गिरफ्तार किया।
साढे़ तीन हजार करोड़ के बाइक बोट घोटाले में 57 मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में अब तक 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कंपनी गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड के संचालक/निदेशक संजय भाटी समेत 13 आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी थी। वहीं, तीन आरोपी मंगलवार रात गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन

ईओडब्ल्यू मेरठ सेक्टर के एएसपी राम सुरेश यादव ने बताया कि बाइक बोट घोटाले में सबसे पहले 57 मुकदमें नोएडा के अलग-अलग थानों में दर्ज हुए थे। इन मुकदमों की पूर्व में जांच नोएडा पुलिस द्वारा की गई। शासन ने बीती 14 फरवरी को सभी 57 मुकदमों की विवेचना ईओडब्ल्यू मेरठ सेक्टर को सौंप दी थी। जांच में सामने आया कि गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड के संचालक/निदेशक संजय भाटी और 19 आरोपियों द्वारा यह कंपनी रजिस्टर्ड कराकर बाइक बोट स्कीम में अलग-अलग जिलों एवं राज्यों में फ्रेंचाइजी बनाकर लोगों से करीब 3500 करोड़ की ठगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओडब्ल्यू मेरठ सेक्टर के पांच इंस्पेक्टर इन मामलों की विवेचना कर रहे हैं। इनमें 250 से अधिक बाइक बरामद कर चुकी हैं। 25 आरोपियों की गिरफ्तारी अभी होनी बाकी है। फरार आरोपियों में संजय भाटी की पत्नी दीप्ति बहल, निजी सहायिका रीता चौधरी, निदेशक ललित कुमार और बीएन तिवारी आदि हैं। एएसपी राम सुरेश यादव का कहना है कि कुछ अन्य नामों को लेकर भी जांच जारी है। जल्द ही अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। सचिन से पूछताछ के बाद कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed