{"_id":"68c99589e5b8f4d77200c9d9","slug":"entrepreneurs-were-told-about-the-40-years-history-of-iia-meerut-news-c-14-1-mrt1002-978136-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उद्यमियों को बताया आईआईए का 40 वर्षों का इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उद्यमियों को बताया आईआईए का 40 वर्षों का इतिहास
विज्ञापन
- आईआईए मेरठ चैप्टर ने 40 वर्ष पूर्ण होने पर किया सम्मान समारोह
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आईआईए ने अपनी स्थापना के 40 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर के अपने चैप्टरों में उत्साहपूर्ण आयोजन किए। मेरठ चैप्टर ने आईआईए भवन मोहकमपुर में सम्मान समारोह किया। चैप्टर के सभी पूर्व अध्यक्षों और सचिवों को सम्मानित किया गया। समारोह में चैप्टर अध्यक्ष अंकित सिंघल ने पूर्व पदाधिकारियों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन चैप्टर सचिव गौरव जैन ने किया। पूर्व अध्यक्ष अजय गुप्ता, संजीव गुप्ता, रवि ऐलन और पंकज गुप्ता ने विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला। संचालन तनुज गुप्ता ने किया। पैनलिस्टों ने मेरठ चैप्टर के 40 वर्षों की यात्रा को साझा करते हुए इसके गठन की कहानी, उस समय की चुनौतियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। पैनल चर्चा में उद्योग जगत के बदलते परिदृश्य और भविष्य की संभावनाओं पर भी विचार विमर्श किया गया।
चैप्टर उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने मेरठ चैप्टर के इतिहास की झलक प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि मेरठ चैप्टर ने हमेशा उद्यमियों के हितों को प्राथमिकता दी और क्षेत्रीय विकास में योगदान दिया। आईवाईसी कैप्टन ईशु बंसल और महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्राची प्रेमी ने किया। कार्यक्रम के समापन पर मनु रस्तोगी ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन की सफलता में ईशान मित्तल और उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
आईआईए ने किया सम्मान
आईआईए ने विनय सिंघल की तरफ से प्रज्ञा सिंघल को सम्मानित किया। अनुराग अग्रवाल, एमपी राय, संजीव गुप्ता, रविंद्र एलन, अशोक गोयल, विभोर अग्रवाल, रणधीर कपूर, जुगल किशोर, अजय कुमार गुप्ता, वाईके गुप्ता, अनिल अग्रवाल, प्रमोद बंसल, राजेंद्र सिंघल, पंकज कुमार गुप्ता, राजेंद्र जैन, संजीव मित्तल, अतुल भूषण गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया।