फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Entering the house, beat the woman, looted one lakh jewelry

Meerut News: घर में घुसकर महिला को पीटा, जेवर, एक लाख लूटे

Sun, 27 Aug 2023 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Entering the house, beat the woman, looted one lakh jewelry
मेरठ। मोहिउद्दीनपुर गांव में उधार के रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने घर घुसकर दुकानदार की मां को पीटा और एक लाख रुपये व जेवरात भी लूट लिए। बाद में दुकान से घर लौट रहे दुकानदार को उठाकर ले गए और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पुलिस ने घायल को अस्तपताल में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 20 नामजद समेत 25 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी सीमा पत्नी पवन कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि 19 अगस्त की रात नौ बजे गांव के ही भूल्ले और रामभूल समेत करीब 25 लोग उनके मकान में घुस गए। उन्होंने सीमा से बेटे मोहित के बारे में पूछा, जब वह घर नहीं मिला तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की और कुंडल, चेन और एक लाख रुपये लूट लिए, जो कैंसर पीड़ित पवन के इलाज के लिए रखे थे। आरोपी मोबाइल भी छीनकर भी ले गए।
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे जब सीमा का बेटा मोहित अपनी दुकान से घर आ रहा था, तभी आरोपी पक्ष उसे जबरन उठाकर अपने मोहल्ले में ले गए और लाठी-डंडे और बेल्ट से उसे पीटा। जब मोहित पक्ष के लोग वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर पथराव कर दिया। पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मोहित ने बताया कि राम अवतार उर्फ बोनी उसकी दुकान पर आया था। मोहित ने उसे उधार दिए 10 हजार रुपये वापस मांगे थे। इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर हुआ केस दर्ज
इस मामले में भूल्ले, रामभूल, गुलाब, भूरा, रामअवतार उर्फ बोनी, प्रमोद, रितिक, अजय, रोहित, राजा, तरुण, नीरज, विनय, कृष्ण, गौतम, पवन, गुल्लू, धोनी, रिंकू, कुलदीप और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed