फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Entered the house, pointed a piston at a six month old child, ran away waving weapons

Meerut News: घर में घुसकर छह माह के बच्चे पर पिस्टन तानी, हथियार लहराकर भागे

Sat, 09 Nov 2024 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Entered the house, pointed a piston at a six month old child, ran away waving weapons
सूर्यपुरम के घर में घुसकर महिला को दी धमकी, पति से चल रहा है विवाद
विज्ञापन


ब्रह्मपुरी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरू की जांच पड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सूर्यपुरम में दो आरोपियों ने महिला दलजीत कौर को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी और उनके छह माह के बेटे पर पिस्टल तान दी। जिसके बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपियों ने महिला को उसके देवर की फोटो भी मोबाइल में दिखाई है। ब्रह्मपुरी पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सूर्यपुरम निवासी दलजीत कौर का अपने पति से विवाद चल रहा है। महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज है। दलजीत अपने पिता गुरुवचन सिंह के साथ रहती है। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम छह बजे चेहरे पर नकाब लगाकर दो आरोपी दलजीत के घर पहुंचे। उन्होंने दलजीत के बच्चे पर पिस्टल रखकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि वह इस बार केवल समझाने आए हैं, अगली बार गोली मार देंगे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दलजीत कौर का पति से विवाद चल रहा है। काफी समय से वह अपने मायके में रह रही है। आरोपी मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने आए थे। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article