फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Entered the house, beat up the family members and threw the belongings outside.

Meerut News: मकान में घुसकर परिजनों को पीटा, सामान बाहर फैंका

Wed, 17 Sep 2025 10:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 17 Sep 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Entered the house, beat up the family members and threw the belongings outside.
मकान पर कब्जे का आरोप, हिरासत में लिए आरोपियों को मुचलके भरकर छोड़ा, केस दर्ज
विज्ञापन

गंगानगर जेएफ ब्लॉक का मामला,
रुपयों के लेनदेन को लेकर है विवाद

गंगानगर। जेएफ ब्लॉक गंगानगर में कारों में सवार करीब दो दर्जन लोग एक मकान को कब्जाने के लिए घुसे गए। आरोप है कि युवकों ने घर में मौजूद महिला, बच्चों को पीटा और सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने तीन नामजद सहित तीन महिला व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

गंगानगर जेएफ ब्लॉक निवासी इमरत सिंह के मुताबिक उन्होंने रोहटा रोड निवासी राजेश गुप्ता से जुलाई 2022 को 25 लाख 80 हजार रुपये दो प्रतिशत ब्याज पर ऑनलाइन माध्यम से लिए थे। उन्होंने 3 लाख 56 हजार चेक और 14 लाख रुपये नकद वापस कर दिए थे। आरोप है इंडिया बैंक में रखी मकान की रजिस्ट्री राजेश गुप्ता ने जबरन करा ली। रजिस्ट्री करवाने में राजकुमार शर्मा भी शामिल रहा। इमरत का आरोप है कि उसने राजेश गुप्ता से बाकी रुपये जल्द वापस करने की बात कही लेकिन राजेश को मकान का लालच आ गया। मकान की वर्तमान कीमत करीब दो करोड़ रुपए है। आरोप है कि मंगवार को कार से राजेश गुप्ता, राहुल गुर्जर और तीन महिलाएं सहित एक दर्जन अज्ञात लोग घर में मुख्य दरवाजे और छत कूदकर घुस आए। घर में मौजूद पत्नी सीमा लोधी, बेटे से मारपीट करते हुए घर का सामान बाहर फैंकना शुरू कर दिया। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। गंगानगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर राजेश गुप्ता, राजकुमार शर्मा, राहुल गुर्जर, तीन महिलाओं सहित 12 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में हिरासत में लिए गए आरोपियों को थाने से छोड़ दिया गया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह के मुताबिक जबरन मकान कब्जा रहे थे आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया। हिरासत में लिए गए आरोपियों को मुचलके भरकर नोटिस देकर छोड़ा गया। मकान से निकले गए समान को वापस रखवाया गया है। परिवार रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed