{"_id":"618195414b5a1c522a6a2e9d","slug":"engines-data-scaning-in-sotiganj-meerut-news-mrt56342152","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन चोरी के या नहीं, राज खंगाल रही पुलिस - संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन चोरी के या नहीं, राज खंगाल रही पुलिस - संशोधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोतीगंज : इंजन चोरी के या नहीं, राज खंगाल रही पुलिस
मेरठ। सोतीगंज के मकान से बरामद दुपहिया वाहनों के इंजन चोरी के हैं या नहीं, यह जानने के लिए पुलिस ने आरटीओ से संपर्क साधा है। मंगलवार को उन इंजनों का ब्योरा तैयार किया गया, जिनका पता पुलिस अपने स्तर पर नहीं लगा पाई है। इसके अलावा जिन10 इंजनों नंबर घिसकर मिटाए गए थे, उनके लिए फोरेंसिक टीम मशक्कत कर रही है।
तीन दिन पहले ही सदर बाजार पुलिस ने एक मकान से दुपहिया वाहन के 50 इंजन बरामद किए थे। जांच में पता चला कि 10 इंजन के नंबर घिसकर मिटाए गए हैं। सात इंजन दिल्ली और हरियाणा से चोरी दुपहिया वाहनों के थे। वहीं, 33 इंजन ऐसे थे, जिनकी जानकारी पुलिस को उपलब्ध नहीं हो पाए।
इस मामले में मकान में रह रहे 15 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। इस मामले में एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि 17 इंजनों के विवरण में खामियां मिली हैं। इसलिए आरटीओ से संपर्क कर इनके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।