{"_id":"6affd010b8fa347a560a834e","slug":"musadik-masood-arrives-delhi-sco-civilisations-dialogue-forum-first-minister-visit-after-operation-sindoor-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन सिंदूर के बाद PAK मंत्री का पहला भारत दौरा: दिल्ली पहुंचे मुसादिक मसूद, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑपरेशन सिंदूर के बाद PAK मंत्री का पहला भारत दौरा: दिल्ली पहुंचे मुसादिक मसूद, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
Fri, 20 Nov 2026 10:14 AM IST
अमन मौर्या
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अमन मौर्या
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:14 AM IST
सार
पाकिस्तान के संघीय मंत्री मुसादिक मसूद मलिक 20-22 नवंबर तक नई दिल्ली में होने वाले पहले एससीओ सभ्यता संवाद मंच के लिए पहुंचे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद किसी पाकिस्तानी मंत्री का यह पहला भारत दौरा है।
विज्ञापन
मुसादिक मसूद मलिक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण समन्वय मामलों के संघीय मंत्री मुसादिक मसूद मलिक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सभ्यता संवाद मंच में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। भारत में पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी राजनयिक साद वाराइच ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। तीन साल बाद (ऑपरेशन सिंदूर के बाद) पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत दौरे पर आया है।
ये भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र: भारत की पाकिस्तान को दो टूक- आत्मनिर्णय के नाम पर संप्रभुता से खिलवाड़ नहीं करेंगे सहन
पाकिस्तान उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए उनके दिल्ली पहुंचने की जानकारी दी। उच्चायोग ने लिखा, 'जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण समन्वय मामलों के संघीय मंत्री मुसादिक मलिक आज नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर प्रभारी राजनयिक साद वाराइच ने उनका स्वागत किया।'
विज्ञापन
20 से 22 नवंबर तक आयोजित होगा संवाद मंच
अपनी भारत यात्रा के दौरान मुसादिक मलिक 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पहले एससीओ सभ्यता संवाद मंच के विभिन्न विषयगत सत्रों में हिस्सा लेंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, मलिक इस मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे और सभ्यताओं के बीच संवाद के महत्व के साथ-साथ कूटनीति के इस क्षेत्र में पाकिस्तान की भूमिका पर अपना पक्ष रखेंगे।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मंत्री का संबोधन एससीओ में पाकिस्तान की रचनात्मक भूमिका और देश की विविध सभ्यतागत एवं सांस्कृतिक विरासत को भी रेखांकित करेगा। बयान में कहा गया, 'इस मंच में पाकिस्तान की भागीदारी एक सक्रिय सदस्य देश के रूप में संवाद, सहयोग और समझ को बढ़ावा देने में उसके योगदान को दर्शाती है। यह शंघाई भावना के अनुरूप है।'
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच मुसादिक मसूद मलिक का दौरा अहम माना जा रहा है। तीन साल बाद किसी पाकिस्तानी मंत्री की भारत यात्रा हो रही है। हालांकि, उनका यह दौरा द्विपक्षीय बातचीत के बजाय एससीओ के सभ्यता संवाद मंच में भागीदारी के लिए है।
2026-27 के लिए एससीओ की अध्यक्षता कर रहा पाकिस्तान
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि देश फिलहाल 2026-27 के कार्यकाल के लिए एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की अध्यक्षता कर रहा है। इसके तहत इस्लामाबाद अगले शिखर सम्मेलन से पहले मंत्रिस्तरीय बैठकें, विशेषज्ञ समूहों की चर्चाएं और अन्य गतिविधियां आयोजित करेगा।
ये भी पढ़ें: क्या बांग्लादेश लौट पाएंगी शेख हसीना?: पूर्व पीएम के वकील ने उच्चायोग को फिर लिखा पत्र, मांगी ये जानकारी
भारत ने सभी 10 सदस्य देशों को दिया था न्योता
पाकिस्तान की इस मंच में भागीदारी भारत की ओर से एससीओ के सभी 10 सदस्य देशों के साथ-साथ पर्यवेक्षक देशों और संवाद साझेदारों को आमंत्रित किए जाने के बाद हो रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पहले ही पुष्टि की थी कि एससीओ के सदस्य देशों समेत कई देशों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने कहा था कि नई दिल्ली इस संवाद की मेजबानी के लिए उत्सुक है।
भारत की ओर से प्रस्तावित इस पहल का उद्देश्य यूरेशियाई क्षेत्र में सांस्कृतिक आदान-प्रदान, आपसी समझ और लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करना है।