फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   engineer Nimisha Singh is playing Important role in rapid rail Corridor construction

रैपिड रेल: इस महिला इंजीनियर को सौंपी गई 5.8 किमी सुरंग निर्माण की कमान, निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका

Sat, 18 Sep 2021 12:42 PM IST
Dimple Sirohi दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Sep 2021 12:42 PM IST
सार

रैपिड रेल कॉरिडोर में महिला शक्ति का भी अहम योगदान है। रैपिड की सुरंग बनाने में एनसीआरटीसी टीम का हिस्सा बनीं इंजीनियर निमिशा सिंह इसमें मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
 

विज्ञापन
engineer Nimisha Singh is playing Important role in rapid rail Corridor construction
इंजीनियर निमिशा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से मेरठ तक बन रहे रैपिड रेल कॉरिडोर में महिला शक्ति का भी योगदान दिख रहा है। कॉरिडोर के सबसे अहम कार्य भूमिगत सुरंग बनाने के लिए सहायक अभियंता निमिशा सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने के लिए वीडियो बनाकर अपने यू-टयूब अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें निमिशा सिंह दिल्ली में चल रहे भूमिगत सुरंग कार्य में कर्मचारियों और अपने  सह-कर्मियों के साथ कार्य कर रही हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: पार्षद जुबैर हत्याकांड में पांच गिरफ्तार, एक आरोपी के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या 
विज्ञापन


82 किमी के कॉरिडोर में कई हजार श्रमिक और इंजीनियर लगे हुए हैं। देश की पहली रीजनल रैपिड रेल में कार्य करने का अवसर मिलने के बाद निमिशा ने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। वीडियो में वह कहती हैं कि मैं एनसीआरटीसी को धन्यवाद देती हूं, उन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर से सिविल इंजीनियरिंग करने वाली निमिशा सुरंग बनाने के लिए किए जाने वाले कार्यों को गंभीरता के साथ साइट पर पहुंचकर देख रही हैं। जिससे निर्माण की गति को बढ़ाया जा सके। उनके कार्य के जज्बे को देखकर अन्य पुरुष कर्मचारी भी लगन के साथ रैपिड रेल का कार्य कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: परिवहन: सामान की ढुलाई भी करेगी रैपिड रेल, दिल्ली स्थित जंगपुरा में बनेगा वेयरहाउस और स्टेशन 

बता दें कि दिल्ली से मेरठ तक 82 किमी के रैपिड रेल कॉरिडोर का कार्य शहर के बीचों-बीच पहुंच गया है। मेरठ में तीन स्टेशनों को भूमिगत बनाया जाना है। इसके लिए 5.8 किमी टनल के प्रवेश और निकास स्थान पर कार्य शुरू कर दिया गया है।

एनसीआरटीसी की कोशिश है कि वर्ष-2023 दिसंबर तक मेरठ तक रैपिड रेल का संचालन किया जा सके। ऐसा दावा खुद केंद्रीय शहरी आवास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र भी कॉरिडोर के निरीक्षण के समय कर चुके हैं। कार्य की रफ्तार को देखते हुए ये संभव भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed