{"_id":"6a12f23eb7bad68218076300","slug":"engineer-duped-of-rs-1888-lakh-in-the-name-of-investment-in-online-store-meerut-news-c-72-1-mct1011-153766-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऑनलाइन स्टोर में निवेश के नाम पर इंजीनियर से 18.88 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऑनलाइन स्टोर में निवेश के नाम पर इंजीनियर से 18.88 लाख की ठगी
Sun, 24 May 2026 06:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 24 May 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में लगी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी इंजीनियर अनुज कुमार से ऑनलाइन स्टोर में निवेश और मुनाफे का झांसा देकर एक युवती ने करीब 18.88 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
रोहटा बाईपास निवासी अनुज कुमार ने शनिवार को साइबर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह इंजीनियर है। मार्च 2026 में उसकी मुलाकात फेसबुक पर श्रुति शर्मा से हुई थी। युवती ने उसे एक ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर की स्कीम बताई थी। स्कीम बताने के दौरान युवती ने मुनाफे का झांसा दिया था। युवती के कहने के बाद उसने वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन स्टोर रजिस्टर कर लिया था। वेबसाइट पर आईफोन, बच्चों के खिलौने और कपड़ों समेत अन्य सामान के ऑर्डर दिखाए जाते थे। ऑर्डर प्राप्त करने के लिए पहले रकम जमा करनी पड़ती थी। शुरुआत में कम रकम जमा कराने व मुनाफा दिखाकर उसे भरोसे में लिया गया। पीड़ित ने मार्च से मई 2026 के बीच बैंक के अपने खाते से 18. 88 लाख रुपये आरोपियों के द्वारा बताए गए खातों में जमा कराए थे। उसने यह रकम बैंक से ऋण लेकर और अपनी बचत से जमा की थी। आरोप है कि जब उसने अपना स्टोर बंद कर रकम वापस मांगनी चाही तो वेबसाइट संचालकों ने 11.50 लाख रुपये की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर उसका स्टोर सस्पेंड कर दिया गया और जमा रकम वापस नहीं की गई। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक टीम मामले की जांच कर रही है।