फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Energy Department will start OTS scheme from December 15

Meerut News: ऊर्जा विभाग 15 दिसंबर से शुरू करेगा ओटीएस योजना

Mon, 02 Dec 2024 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Energy Department will start OTS scheme from December 15
मेरठ। ऊर्जा विभाग की ओर से बिजली उपभोक्ताओं पर बकाया अदा करने में सरचार्ज पर छूट देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू कर दी गई है। 15 दिसंबर से 31 जनवरी तक तीन चरणों में लागू होने वाली योजना में पश्चिमांचल के 14 जिलों में करीब 8 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए बकायादार उपभोक्ताओं को पंजीकरण के समय कुल बकाया की 30 प्रतिशत धनराशि भी जमा करानी होगी।
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना तीन चरणों रहेगी। 15 दिसंबर से 31 जनवरी तक योजना लागू रहेगी। पहला चरण 15 दिसंबर से 31 दिसंबर 16 दिन, दूसरा चरण 1 जनवरी से 15 जनवरी तक 15 दिन, तीसरा चरण 16 जनवरी से 31 जनवरी 16 दिन रहेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को 30 सितंबर तक के बकाया बिजली बिलों के सरचार्ज में छूट दी जाएगी। एकमुश्त भुगतान के साथ किस्तों में भी भुगतान का विकल्प मिलेगा। पहले चरण में उपभोक्ताओं को अधिक छूट प्राप्त होगी। एक किलोवाट भार तक के घरेलू उपभोक्ताओं को पहले चरण में बकाए के एकमुश्त भुगतान पर बिलों के सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट मिलेगी।
विज्ञापन

पहले चरण में 100 प्रतिशत छूट, द्वितीय चरण में 80 प्रतिशत और तृतीय चरण में 70 प्रतिशत छूट दी जाएगी। किश्तों में भुगतान पर प्रथम चरण में 75 प्रतिशत, दूसरे चरण में 65 प्रतिशत और तीसरे चरण में 55 प्रतिशत छूट होगी। मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम धीरज सिन्हा एवं मुख्य अभियंता मेरठ जोन द्वितीय यदुनाथ राम ने बताया योजना में एलएमवी-1 घरेलू, एलएलवी-2 वाणिज्यिक, एमएलवी 4बी निजी संस्थान, एलएमवी-6 औद्योगिक को शामिल किया गया है। योजना को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे लेकर गांवों में भी मुनादी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed