{"_id":"5d19135b8ebc3e3cd2727327","slug":"end-the-deadline-of-sugarcane-survey-work-incomplete-meerut-news-mrt4309657178","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना सर्वे की डेडलाइन खत्म, काम अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना सर्वे की डेडलाइन खत्म, काम अधूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। गन्ना सर्वेक्षण की डेडलाइन 30 जून को खत्म हो गई, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका है। मेरठ मंडल में करीब 85 फीसदी गन्ना सर्वे ही हो पाया है। उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने बताया कि बागपत की मिलें देरी से बंद होेने के चलते सर्वे समय से पूरा नहीं हो पाया है। 10 जुलाई तक सर्वे पूरा कर लिया जाएगा।
पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ना विभाग प्रदेश में यह जानने के लिए गन्ना सर्वे कराता है कि क्षेत्र में गन्ने का रकबा कितना है और वह किस प्रजाति का है। आगामी गन्ना पेराई सत्र 2019-20 के लिए गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने 30 जून तक सर्वेक्षण पूरा करने का समय दिया था। इसके लिए गन्ना विभाग और शुगर मिलों की संयुक्त टीमें सर्वे में लगी थीं। मेरठ मंडल की बात करें तो यहां करीब 85 फीसदी सर्वे ही पूरा हो पाया है। 15 फीसदी सर्वे बाकी है। उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने बताया कि मेरठ जनपद में 92 फीसदी, बुलंदशहर में 90 फीसदी, बागपत में 70 फीसदी, हापुड़ में 90 फीसदी सर्वे हुआ है। गाजियाबाद में 100 फीसदी सर्वे हो चुका है। बागपत में रमाला और बागपत मिल के देरी तक चलने के चलते सर्वे पूरा नहीं हो सका। यहां लगी सर्वे टीमों को काम में तेजी लाने के लिए कहा गया है।